{"_id":"645802ec221f6bea050d9e64","slug":"seized-the-vehicles-of-those-who-disobey-the-rules-chandigarh-news-c-16-1-134729-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नियमों की अवहेलना करने वालों के वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नियमों की अवहेलना करने वालों के वाहन जब्त
विज्ञापन
कालका। बुलेट सवारों को तेज गति, लापरवाही और साइलेंसर से ऊंची-ऊंची आवाज निकालना महंगा पड़ रहा है। पुलिस इन चालकों की बाइक जब्त कर उनके खिलाफ लगातार केस दर्ज कर रही है। कालका पुलिस ने एसएचओ हरीराम की अगुवाई में कमेटी चौक के समीप बुलेट से नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेेगी। कालका पुलिस ने बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने वाले करीब तीन बुलेट सहित एक मोडिफाइड बाइक जिसके दस्तावेज नहीं थे और नाबालिग चालक उसे ड्राइव कर रहा था को इंपाउंड किया है। इसके साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने के आरोप में एक टैक्सी गाड़ी को भी इंपाउंड किया है।
पुलिस ने चला रखा है विशेष अभियान
दरअसल, पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे की आवाज निकालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने और पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर अंकुश लगाने का काम कर रही है। सार्वजनिक और भीड़-भाड़ वाले वाले मार्गों में बुलेट के पटाखे बजाने के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। इससे निजात दिलाने के लिए मोटरसाइकिल को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कोट्स....
सूचना मिली थी की बुलेट पर कुछ शरारती तत्व पटाखे बजाते घूम रहे हैं जिसके बाद कमेटी चौक पर नाका लगाया गया था जहां पर बुलेट से पटाखे चलाने वाले तीन बुलेट सहित एक मोडिफाइड बाइक जिसके दस्तावेज नहीं थे को इंपाउंड किया है। वहीं, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने के आरोप में एक टैक्सी को इंपाउंड किया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
-हरीराम, एसएचओ कालका