फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sehar Nayyar of the city is ready to show wonders with the racket in the Asian Junior Squash Championship in Pakistan.

Chandigarh News: पाकिस्तान में एशियन जूनियर स्कवैश चैंपियनशिप में रैकेट से कमाल दिखाने को तैयार शहर की सेहर नय्यर

Mon, 17 Jun 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Sehar Nayyar of the city is ready to show wonders with the racket in the Asian Junior Squash Championship in Pakistan.
चंडीगढ़। शहर की स्कवैश खिलाड़ी सेहर नय्यर का चयन पाकिस्तान में होने वाली एशियन जूनियर स्कवैश चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस चैंपियनशिप के मुकाबले 25-29 जून तक आयोजित किए जाएंगे। सेहर नय्यर मात्र 15 वर्ष की है और अपने बेहतर खेल के चलते लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में खेलते हुए अपने से बड़ी उम्र की खिलाड़ियों को हराने का दमखम रखती हैं। वह ट्राइसिटी की एक मात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिनको इस चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। सेहर मौजूदा समय में तेलंगाना स्कवैश ओपन चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। वह सुखना लेक स्थित लेक क्लब के स्कवैश सेंटर की ट्रेनी हैं।
विज्ञापन

सेहर के पिता सौरभ नय्यर जो कि खुद छह बार के नेशनल स्कवैश चैंपियन और एशियन मास्टर्स स्कवैश चैंपियनशिप के दाे बार रनर अप रहे हैं। वह अपनी बेटी को खुद ट्रेनिंग देते हैं। सेहर जब 7 वर्ष की थीं तभी से वह स्कवैश से जुड़ गई थी और अपने बेहतर खेल के चलते सेहर की भारत में अंडर-15 की 1 नंबर की रैंकिंग है, एशिया अंडर-15 में दूसरी पायदान, भारत में अंडर-17 में 12 रैंकिंग, इंडिया वुमन केटेगरी में 10वें रैंक की खिलाड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन



ऐसे हुआ चयन
एशियन जूनियर स्कवैश चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेलने वाली टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल कराए गए। इसके ट्रायल चेन्नई में हुए जिसमें देश से टॉप रैंकिंग के 8 खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल में इन आठ खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली टॉप-2 खिलाड़ी चयनित हुई। इनमें चंडीगढ़ से सेहर नय्यर और दूसरी उत्तराखंड की उन्नति त्रिपाठी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेहर की उपलब्धियां
- प्रयागराज में 2024 फरवरी में आयोजित तीसरे संजय गुप्ता मेमोरियल की विजेता

- दिल्ली में पिछले वर्ष नवंबर में आयोजित नार्थ इंडिया स्क्वैश चैंपियनशिप की विजेता

- चंडीगढ़ में पिछले वर्ष अक्तूबर में आयोजित चंडीगढ़ स्टेट चैंपियनशिप की विजेता

- दिल्ली में इसी वर्ष अप्रैल में आयोजित नार्थ इंडिया चैंपियनशिप की विजेता

- मुंबई में पिछले साल दिसंबर में आयोजित सीसीआई वेस्टर्न स्कवैश चैंपियनशिप की विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed