{"_id":"eecff66fb126491176eea0d4f0fea422","slug":"security-to-love-couples-in-mata-mansa-devi-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी में होगी प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मनसा देवी में होगी प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 24 Jul 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 की पुलिस चौकी में चल रहा प्रोटेक्शन होम आखिरकार शिफ्ट हो गया। पुलिस चौकी में प्रोटेक्शन होम चलने पर काफी विरोध होने के बाद इसे मनसा देवी मंदिर में बनी एक धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस धर्मशाला के एक कमरे में अब एक ही जोड़ा रहेगा। उन्हें लंगर की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, परिजनों के विरोध के बावजूद शादी करने वालों को जब परिजनों या रिश्तेदारों से ही जान खतरा होता है तो वे प्रोटेक्शन के लिए कोर्ट में गुहार लगाते हैं और वहीं से आदेश जारी होने के बाद उन्हें प्रोटेक्शन होम में रखा जाता है। प्रदेश में ऑनर किलिंग के मामले आने के बाद ऐसे होम बनाए गए थे, जहां कई जोड़ों को सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-15 की पुलिस चौकी में बने प्रोटेक्शन होम के एक ही कमरे में तीन-तीन जोड़ों को रखा जाता था। इसके अलावा चौकी में लोगों का भी आना-जाना लगा रहता था, जो सुरक्षा के लिहाल से भी सही नहीं था। डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से भी प्रशासन को निर्देश दिए गए थे कि इसे शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
सबसे पहले पुलिस लाइन में था प्रोटेक्शन होम
प्रोटेक्शन होम सबसे पहले पुलिस लाइन में बना था। वहां से बदलकर सेक्टर-20 मंडी बोर्ड के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया। वहां रेनोवेशन का काम होने के चलते सेक्टर-15 की पुलिस चौकी में शिफ्ट किया गया और यहां से अब धर्मशाला में शिफ्ट किया गया है।