{"_id":"6303b6feffaa54476023212d","slug":"security-personnel-did-not-open-gate-of-congress-bhawan-for-pratap-singh-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रताप बाजवा पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने नहीं खोला कांग्रेस भवन का गेट, नाराज होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रताप बाजवा पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने नहीं खोला कांग्रेस भवन का गेट, नाराज होकर लौटे
Mon, 22 Aug 2022 10:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:37 PM IST
सार
इस पूरे मामले पर जब मीडिया ने राजा वड़िंग से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मीडिया इस मामले को तूल न दे। उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। वहीं, प्रताप बाजवा से जब फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तय कार्यक्रम के अनुसार पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करना था। प्रदर्शन से पहले ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं के बीच ही हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की गाड़ी को कांग्रेस भवन में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे नाराज होकर वह लौट गए। जब इस बात का पता प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगा तो वह बाहर निकले और सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए।
विज्ञापन
दरअसल, विजिलेंस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन से पहले राजा वड़िंग ने कांग्रेस भवन में पार्टी की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सीनियर नेताओं को हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया था। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी हिस्सा लेने कांग्रेस भवन पहुंचे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाड़ी के लिए गेट ही नहीं खोला। काफी देर बातचीत के बाद भी सुरक्षाकर्मियों ने उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया तो प्रताप बाजवा गुस्से में पैदल ही कांग्रेस भवन में गए और वहां जारी बैठक में शामिल हुए बिना तुरंत ही वापस लौटे और अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।
विज्ञापन
जब इस बात का पता राजा वड़िंग को लगा तो वह तुरंत बाहर आए और सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि क्या आपको नहीं पता कि प्रताप बाजवा कौन हैं? उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि बाजवा की गाड़ी क्यों रोकी गई? उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी द्वारा बदतमीजी की गई है तो उसे ड्यूटी से हटाया जाएगा और उसके खिलाफ शिकायत की जाएगी।
सुरक्षाकर्मी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर जब मीडिया ने राजा वड़िंग से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मीडिया इस मामले को तूल न दे। उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। वहीं, प्रताप बाजवा से जब फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।