फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security of Hindu leaders increased in Tarn Taran of Punjab

तरनतारन: रातों-रात पंजाब सरकार ने बढ़ाई हिंदू नेताओं की सुरक्षा, दो शिफ्ट में छह एएसआई व छह कांस्टेबल तैनात

Tue, 23 Nov 2021 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 07:48 PM IST
सार

तरनतारन में अचानक सुरक्षा बढ़ाने से हिंदू नेता भी हैरान हैं। पंजाब पुलिस ने रातों-रात तरनतारन के हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी औऱ अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। पुलिस ने संघ की शाखा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

विज्ञापन
Security of Hindu leaders increased in Tarn Taran of Punjab
बढ़ाई गई सुरक्षा के बारे में बताते शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार ने तरनतारन में हिंदू नेताओं की रातों-रात सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक चौधरी हंसराज, भाजपा के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू के आवास के बाहर दो-दो शिफ्टों में छह एएसआई रैंक के अधिकारी व छह कांस्टेबलों को तैनात कर दिया है।

विज्ञापन

 
शिवसेना के अश्वनी कुमार कुक्कू ने बताया कि उनके पास पहले दो सुरक्षाकर्मी थे। गत रात अचानक सुरक्षा कर्मियों की संख्या आठ कर दी गई है। हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ने से वह खुद हैरान हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने का उन्हें भी कोई उचित कारण नहीं बताया है। हालांकि जिले के कुछ हिंदू नेताओं की सुरक्षा कोरोना काल में वापस ले ली गई थी। कुछ हिंदू नेता तो आज भी पुलिस के पास बार-बार सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिल रही। जिन हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ी है वे नेता अब सभी हिंदू नेताओं को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन


संघ की शाखा में भी बढ़ाई सुरक्षा
शहर के गांधी पार्क में सुबह पांच बजे संघ की शाखा लगती है। इस शाखा की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने अपने कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगा दी है। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विशालजीत सिंह, डीएसपी बरजिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ गांधी पार्क में पहुंचकर यहां पर लगने वाली आरएसएस की शाखा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि ड्यूटी दौरान असलहे से पूरी तरह से लैस रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया। बोहड़ी चौक, तहसील चौक, चार खंबा चौक, पुरानी अनाज मंडी, मुरादपुर रोड, माता गंगा गर्ल्स कॉलेज के आसपास व खालसापुर रोड के क्षेत्र में चार-चार पुलिस जवानों के आधार पर नाकाबंदी की गई। इन प्वाइंटों पर तैनात पुलिस कर्मियों की अगुवाई सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, प्रभजीत सिंह, करतार सिंह, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, सुखवंत सिंह, चरनजीत सिंह, हंसा सिंह, गुरभेज सिंह कर रहे हैं। इन सुरक्षा टुकड़ियों की ड्यूटी 12-12 घंटे तय की गई। सुबह पांच से रात आठ बजे तक और फिर रात आठ से सुबह पांच बजे तक। हिदायत दी गई है कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना असलहे के नजर नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed