पंजाब सरकार ने तरनतारन में हिंदू नेताओं की रातों-रात सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक चौधरी हंसराज, भाजपा के जिला अध्यक्ष राम लाल हंस, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुक्कू के आवास के बाहर दो-दो शिफ्टों में छह एएसआई रैंक के अधिकारी व छह कांस्टेबलों को तैनात कर दिया है।
शिवसेना के अश्वनी कुमार कुक्कू ने बताया कि उनके पास पहले दो सुरक्षाकर्मी थे। गत रात अचानक सुरक्षा कर्मियों की संख्या आठ कर दी गई है। हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ने से वह खुद हैरान हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने का उन्हें भी कोई उचित कारण नहीं बताया है। हालांकि जिले के कुछ हिंदू नेताओं की सुरक्षा कोरोना काल में वापस ले ली गई थी। कुछ हिंदू नेता तो आज भी पुलिस के पास बार-बार सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिल रही। जिन हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ी है वे नेता अब सभी हिंदू नेताओं को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।
संघ की शाखा में भी बढ़ाई सुरक्षा
शहर के गांधी पार्क में सुबह पांच बजे संघ की शाखा लगती है। इस शाखा की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने अपने कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगा दी है। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विशालजीत सिंह, डीएसपी बरजिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ गांधी पार्क में पहुंचकर यहां पर लगने वाली आरएसएस की शाखा की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि ड्यूटी दौरान असलहे से पूरी तरह से लैस रह जाए।
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया। बोहड़ी चौक, तहसील चौक, चार खंबा चौक, पुरानी अनाज मंडी, मुरादपुर रोड, माता गंगा गर्ल्स कॉलेज के आसपास व खालसापुर रोड के क्षेत्र में चार-चार पुलिस जवानों के आधार पर नाकाबंदी की गई। इन प्वाइंटों पर तैनात पुलिस कर्मियों की अगुवाई सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, प्रभजीत सिंह, करतार सिंह, सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, सुखवंत सिंह, चरनजीत सिंह, हंसा सिंह, गुरभेज सिंह कर रहे हैं। इन सुरक्षा टुकड़ियों की ड्यूटी 12-12 घंटे तय की गई। सुबह पांच से रात आठ बजे तक और फिर रात आठ से सुबह पांच बजे तक। हिदायत दी गई है कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना असलहे के नजर नहीं आना चाहिए।
विस्तार