फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security lapse Student stabbed during Haryanvi singer Masoom Sharma star night at PU Chandigarh

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के कार्यक्रम में छात्र की हत्या, चाकू से हुआ हमला

Sat, 29 Mar 2025 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 04:35 PM IST
सार

पीयू के साउथ कैंपस में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट थी। इसी दाैरान युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। एक गुट ने दूसरे युवक को चाकू से गोद डाला। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Security lapse Student stabbed during Haryanvi singer Masoom Sharma star night at PU Chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी में डीएसडब्लयू ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विश्वविद्यालय में एबीवीपी की ओर से स्किट्रोन कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दाैरान एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। घायल युवक को पीजीआई में दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी माैत हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बढ़ेगा पार्किंग शुल्क: पहले 15 मिनट होंगे फ्री... निगम ने की तैयारी, हर 4 साल पर बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वारदात मुख्य स्टेज के पीछे ही हुई थी। म्यूजिक के शोर की वजह से पता नहीं चल पाया। हालांकि मौके पर कई स्टूडेंट्स ने शोर मचाया था लेकिन म्यूजिक की आवाज की वजह से पुलिस को भी काफी लेट पता चला। घायल छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के ताैर पर हुई  है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह यूआईईटी में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने भूख हड़ताल खोली, अधिकारियों ने मानी गलती

पंजाबी गायक गुरदास मान की स्टार नाइट रद्द होने के विरोध में स्टूडेंट काउंसिल की भूख हड़ताल चल रही थी। चौथे दिन उप प्रधान अर्चित गर्ग ने अपने साथियों के साथ अपनी हड़ताल जूस पीने के साथ खत्म की। मीटिंग के दौरान प्रधान अनुराग दलाल के सामने पीयू अधिकारियों ने माना कि उनकी ओर से गलती हुई। आगे से उन्होंने फंड को स्टूडेंट्स काउंसिल के सभी सदस्यों में समान रूप से बांटने, फंड को लेकर स्टूडेंट काउंसिल का अकाउंट खोलने और एक कमेटी गठित करने का लेटर जारी किया। ताकि फंड की पारदर्शिता रहे। उन्होंने अर्चित गर्ग को साढ़े 7 लाख रुपए देने का एलान भी किया, जोकि उनके स्टार नाइट को लेकर खर्च हुए थे। बीते कल भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के सदस्यों ने फंड में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, जिसको लेकर शुक्रवार को डीएसडब्ल्यू के साथ प्रधान की मीटिंग हुई। इसमें फंड के बिल पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed