चंडीगढ़ में बढ़ेगा पार्किंग शुल्क: पहले 15 मिनट होंगे फ्री... निगम ने की तैयारी, हर 4 साल पर बढ़ेंगे दाम
चंडीगढ़ में नगर निगम के अंदर 87 पार्किंग का संचालन किया जाता है। अभी न्यूनतम किराया दो पहिया के लिए 7 और चार पहिया के 14 रुपये है। निजी चार पहिया के लिए मासिक पास अंडर ग्राउंड में 355 और खुले में 475 रुपये होगा। जबकि कॉमर्शियल पर यह किराया 945 रुपये होगा। इसमें अधिकतम 12 घंटे तक गाड़ी को खड़ी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क बढ़ने जा रहा है। नगर निगम ने इसकी तैयारी की ली है। हालांकि इस दौरान शुरू के 15 मिनट की पार्किंग फ्री होगी। यह सेवा केवल निजी गाड़ियों के लिए होगी। कॉमर्शियल को प्रवेश के साथ ही किराया देना होगा।
इसके अलावा नया पार्किंग शुल्क करीब 40 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। इसमें 4 घंटे के लिए दो पहिया खड़ी करने के लिए अब 7 रुपये की जगह 10 और 4 पहिया के लिए 14 की जगह 20 रुपये देने होंगे। जबकि निजी कार के लिए 14 रुपये की जगह 20 रुपये देने होंगे। इस दौरान अब हर साल रेट बढ़ेगा।
नगर निगम के सदन में इसको लेकर एजेंडा भी रख दिया गया था। लेकिन इसपर चर्चा नहीं हो पाई। निगम तीन माह के अंदर न्यू पार्किंग नीति को लागू कर देगा।
35 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा नगर निगम
मौजूदा समय पार्किंग से नगर निगम को करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये तक की आय हो रही है। इसमें उनका खर्च करीब 65 से 70 रुपये तक पहुंच रहा है। ऐसे में निगम को करीब हर महीने करीब 35 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है। लेकिन नये नियमों के बाद यह मुनाफा प्रति महीने के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। चंडीगढ़ में अलग - अलग पार्किंग को मिलाकर करीब 15 हजार गाड़ियों को पार्क करने की जगह है।
प्रस्तावित पार्किंग रेट
चार पहिया निजी वाहनों के लिए
0 से 15 मिनट तक - फ्री
4 घंटे के लिए- 20 रुपये
8 घंटे के लिए - 25 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज - 10 रुपये
एक दिन का पास - 60 रुपये (मल्टीपल एंट्री)
कैब, टैक्सी और मिनी बस के लिए
0 से 15 मिनट - 15 रुपये
0 से 4 घंटे के लिए- 35 रुपये
8 घंटे के लिए - 45 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज - 10 रुपये
एक दिन का पास - 120 रुपये (मल्टीपल एंट्री)
टूरिस्ट बस सेवा के लिए
0 से 4 घंटे के लिए- 90 रुपये
8 घंटे के लिए - 95 रुपये
दो पहिया वाहन के लिए
0 से 15 मिनट - फ्री
0 से 4 घंटे के लिए- 10 रुपये
8 घंटे के लिए - 15 रुपये
8 घंटे के बाद प्रति घंटा चार्ज - 5 रुपये