फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security increase of dera Followers in Punjab, 15 soldiers post at Bittu's house

फरीदकोटः बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमियों को मिली पुलिस सुरक्षा, मृतक बिट्टू के घर 15 जवान तैनात

Wed, 26 Jun 2019 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Security increase of dera Followers in Punjab, 15 soldiers post at Bittu's house
महिंदरपाल बिट्टू के आवास के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फरीदकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार को नाभा जेल में मारे गए बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा की 45 मेंबरी प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू के परिवार को सुरक्षा प्रदान कर दी, साथ ही उसके साथ केस में बतौर आरोपी बनाए गए दो अन्य डेरा अनुयायियों शक्ति सिंह व सुखजिंदर सिंह सन्नी को भी सिक्योरिटी गार्ड दे दिए हैं।

विज्ञापन


शक्ति व सुखजिंदर हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर इन दिनों बाहर हैं। बिट्टू का अंतिम संस्कार करवाने के लिए जिला प्रशासन ने महिंदरपाल के परिवार और शक्ति और सुखजिंदर को सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया था।
विज्ञापन


एसआईटी ने बिट्टू के अलावा शक्ति व सुखजिंदर की ही बरगाड़ी बेअदबी मामले में मुख्य आरोपियों के तौर शिनाख्त की थी और एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने भी उन्हें रिमांड पर लेकर एक सप्ताह पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभा जेल में महिंदरपाल बिट्टू की हत्या के बाद से बेअदबी मामले में फंसे डेरा प्रेमियों व उनके परिवारों में डर का माहौल है। डेरा सिरसा की कमेटी द्वारा बिट्टू की हत्या के बाद से ही इन अनुयायियों व उनके परिवारों की सुरक्षा यकीनी बनाए जाने की मांग की जा रही थी। 

एक दिन पहले डेरा सिरसा के नाम चर्चा घर में बिट्टू के अंतिम संस्कार से डेरा कमेटी ने जिला प्रशासन के साथ बैठक के दौरान इनकी सुरक्षा की मांग रखी थी। इसी के फलस्वरूप डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर  महिंदरपाल बिट्टू के आवास पर 15 पुलिस मुलाजिमों की गारद तैनात कर दी है और शक्ति सिंह व सुखजिंदर सिंह सन्नी को भी सिक्योरिटी प्रदान की गई है।  

 कोटकपूरा में शांति का माहौल 
 सोमवार को महिंदरपाल बिट्टू का अंतिम संस्कार होने के बाद मंगलवार को कोटकपूरा शहर में शांति हो गई है। शहर के साथ-साथ डेरा सिरसा के नामचर्चा घर में भी सन्नाटा छाया रहा। हालांकि जिला पुलिस चौकसी कर रही है।

शनिवार की शाम नाभा जेल में महिंदरपाल बिट्टू की हत्या के बाद से कोटकपूरा शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया था और तनाव के माहौल को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों को भी बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed