फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security forces fired tear gas shells on Shambhu and Khanauri border

Kisan Andolan: किसान नेता पंधेर व डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, केंद्र से बातचीत बंद, खनौरी और शंभू बॉर्डर पर तनाव

Wed, 21 Feb 2024 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, राजपुरा/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, राजपुरा/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

बुधवार को खनौरी और शंभू बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। एक किसान की मौत के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने दिल्ली कूच शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। गोले के धुएं से किसान नेताओं की तबीयत बिगड़ गई। वहीं देर शाम को किसानों ने बुधवार के संघर्ष को विराम दे दिया है।  

विज्ञापन
Security forces fired tear gas shells on Shambhu and Khanauri border
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार के साथ एक बार फिर बातचीत का न्योता मिलने के बाद किसानों ने दिल्ली कूच नहीं किया लेकिन शाम तक शंभू और खनौरी सीमा पर तनावपूर्ण स्थित पैदा हो गई। दिल्ली कूच की तैयारी के वक्त किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने पांचवें दौर की बातचीत का न्योता दिया। इसके बाद एडीजीपी (इंटेलिजेंस) जसकरण सिंह बराड़ और नरेंद्र भार्गव ने केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत करवानी शुरू कर दी।

विज्ञापन


शंभू सीमा पर बनी पुलिस बीट में ही लंबे समय तक बातचीत हुई लेकिन इसी बीच किसानों को सूचना मिली कि खनौरी में किसानों पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले, रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया और चोट लगने से एक किसान की मौत हो गई। इसके बाद किसानों ने तुरंत केंद्र से बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन


किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें न्योता आया था लेकिन बैठक के दौरान ही पता चला कि खनौरी बार्डर पर उनके एक साथी की मृत्यु हो गई है। अब हम देखेंगे कि किन हालातों में यह मौत हुई। इसके बाद ही तय होगा कि आगे की बातचीत होगी है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Security forces fired tear gas shells on Shambhu and Khanauri border
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान नेता सुरजीत फूल ने कहा कि सरकार से बातचीत का न्योता मिला है। क्या सरकार सिर्फ बातचीत के लिए बातचीत करना चाहती है या समय बर्बाद करने के लिए बातचीत करना चाहती है। हमने उनसे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह अपने ट्विटर पर बयान जारी करें कि हम सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने समेत सभी मांगों को मानने को तैयार हैं।

किसान नेता डल्लेवाल और पंधेर की बिगड़ी तबीयत

शाम को किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल ने नौजवानों के साथ बार्डर की तरफ बढ़ने लगे। इस बीच हरियाणा पुलिस ने गोले दागने शुरू कर दिए। हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। धुएं की वजह से किसान नेता डल्लेवाल और पंधेर की तबीयत बिगड़ गई। 

कृषि मंत्री बोले- वार्ता जारी रहनी चाहिए

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वार्ता जारी रहनी चाहिए। कई पर सहमति बनती है, कई पर नहीं बन पाती है लेकिन बातचीत जारी रहनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चौथे दौर की बातचीत के बाद जो प्रतिक्रिया आई है। हम पांचवें दौर की बैठक को तैयार है। इस बैठक में एमएसपी की मांग, फसली विविधिकरण, पराली, एफआईआर पर चर्चा करें। केंद्रीय मंत्री ने किसान संगठनों को कहा कि हम सब मिलकर इसका समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है। 

Security forces fired tear gas shells on Shambhu and Khanauri border
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एकमत नहीं किसान

उधर, सरकार से बातचीत करने के मुद्दे पर किसान भी एकमत नहीं हैं। कुछ किसान नेता बातचीत को तैयार हैं लेकिन कुछ का मानना है कि सरकार से अब तक बातचीत में कोई मसला हल नहीं हुआ है। किसानों के इस गुट का मानना है कि युवा बहुत उत्तेजित हैं। अगर बार-बार आगे बढ़ने की स्थिति को रोका गया तो वे हुड़दंग भी मचा देंगे लेकिन कुछ किसान नेताओं का मानना है कि बातचीत से मसला हल करना चाहिए।

शंभू बार्डर का हाल

बुधवार को किसानों को सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करना था। बड़ी संख्या में नौजवान, किसान, महिलाएं शंभू बार्डर पर जुट चुके थे। जानकारी के मुताबिक करीब 14000 किसान करीब 12000 ट्रैक्टर-ट्रालियों साथ शंभू बार्डर पर मौजूद थे। इसके अलावा 350 के करीब अन्य वाहन भी वहां थे। किसान नेता डल्लेवाल ने साफ किया कि किसानों का इरादा शांति भंग करने का नहीं है। वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच करना चाहते हैं। साथ ही सरकार से किसानों के पक्ष में फैसला लेने की अपील की।

इस बीच करीब 11 बजकर 10 मिनट पर कुछ नौजवानों के आगे बढ़ने के कारण हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। इस बीच केंद्र सरकार ने बातचीत का न्योता दे दिया। इससे टकराव टलने की उम्मीद नजर आने लगी। लेकिन दोपहर करीब एक बजे शंभू बार्डर पर किसानों के जुटने पर हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए। करीब 20 से 25 मिनट तक रह-रह कर गोले दागे जाते रहे। किसानों ने गीली बोरियां डाल कर इन गोलों के धुएं से बचने का प्रयास किया। मगर इसके बाद खन्नौरी बार्डर पर एक नौजवान की मौत के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल ने ऐसे हालात में बातचीत करने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि दिल्ली जाना किसानों का हक है, इसे कोई भी सरकार उनसे छीन नहीं सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed