फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security beefed up at IAS Amanit P. Kumar's official residence

Chandigarh News: आईएएस अमनीत पी. कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 11 Oct 2025 12:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up at IAS Amanit P. Kumar's official residence
सेक्टर 24 में एडीजीपी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा।
एडीजीपी वाई पूरण कुमार खुदकुशी मामला...
विज्ञापन


आईएएस अमनीत पी. कुमार के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई
एडीजीपी पूरन कुमार आत्महत्या मामले के बाद उठाया गया कदम
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार ने अपनी और दोनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर सिक्योरिटी की मांग की। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-24 ए स्थित उनके सरकारी आवास (मकान नंबर 132) की सुरक्षा बढ़ा दी है।

शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने आईएएस अमनीत पी. कुमार के सरकारी आवास के बाहर एक बीट बॉक्स स्थापित किया ताकि पुलिसकर्मी लगातार तैनात रह सकें। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी व राजनीतिक नेता लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं जिससे बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी थी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह कदम आवश्यक समझा गया। चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है लेकिन आईएएस अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार की स्थायी सुरक्षा को लेकर निर्णय हरियाणा सरकार और राज्य पुलिस द्वारा लिया जाएगा। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आईएएस अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार से अपनी तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर औपचारिक मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed