{"_id":"44685a68f190dcd40cf02b50b8851b3d","slug":"security-arrangement-tight-during-french-president-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे शहर में रुकेंगे ओलांद, पांच हजार कर्मी करेंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे शहर में रुकेंगे ओलांद, पांच हजार कर्मी करेंगे सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को पांच घंटे शहर में रुकेंगे। इस दौरान पांच हजार सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। ओलांद के प्रस्तावित दौरे को लेकर यूटी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
फ्रांस्वा रविवार को शहर में लगभग 1 बजे पहुंचेंगे और शाम को 6 बजे तक दिल्ली चले जाएंगे। इस पांच घंटे के दौरे के लिए पुलिस, कमांडोज और अर्ध सैनिक बलों के लगभग पांच जवान शहर में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस के आला अफसरों ने उन जगहों का दौरा किया जहां-जहां फ्रांस के राष्ट्रपति को जाना है। एडवाइजर और आई जी एक ही बस में बैठ कर एयरपोर्ट, रॉक गार्डन, सेक्टर 10 म्यूजियम और ताज होटल का दौरा किया और सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीसी, गृह सचिव, एसडीएम और एसएसपी भी थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। राष्ट्रपति और पीएम की सुरक्षा के तीन घेरे होंगे। एसपीजी की टीम भी शहर में पहुंच चुकी है। वह भी जहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति के जाने वाले स्थलों की सुरक्षा का जायजा ले रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस रूट का राष्ट्रपति को बताने से इनकार किया। लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए दस मिनट पहले ही ट्रैफिक को रोका जाएगा।