{"_id":"cf9cbdd4aac31d3b75a1f43d4a9ddf0e","slug":"security-arrangement-for-oath-ceremony-and-pm-narendra-modi-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए, पीएम मोदी का पावरफुल सिक्योरिटी प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, पीएम मोदी का पावरफुल सिक्योरिटी प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Oct 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजरें उठेंगी तो शार्प शूटर दिखेंगे और झुकेंगी तो सड़क के दोनों ओर खाकी वर्दी में चौकस जवान नजर आएंगे। सड़कें होंगी सुनसान और सिर्फ होगा मोदी का कारवां। जरा सी गड़बड़ी पर शार्प शूटर गोली चलाने में परहेज नहीं करेंगे। यह है चंडीगढ़ पुलिस द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गई कड़ी सुरक्षा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जहां-जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा वहां इमारतों पर शार्प शूटर मौजूद होंगे। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट तक करीब पंद्रह पीसीआर वैन और सौ पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। एसपीजी की सिक्योरिटी के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने शार्प शूटर को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चंडीगढ़ पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात कर दिए हैं। मोदी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मोदी के रूट में हरेक जगह सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
तीन हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में
यूटी पुलिस के साथ ही सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पूरी सिटी की सिक्योरिटी में लगा दी गई है। एसएसपी सुरक्षा और ट्रैफिक मनीष चौधरी ने कहा कि आईपीएस अधिकारियों के अतिरिक्त बीस डीएसपी, चालीस इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। कुल तीन हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे। चंडीगढ़ की सभी सड़कों को पीएम विजिट केलिए शनिवार को ही पैक कर दिया गया।
इस मौके पर सिटी पुलिस ने सुरक्षा के लिए ड्राई रन किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने धारा 144 भी लगा दी है। उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने इसकी पुष्टि की। साथ ही उन्होंने कहा कि रुट के इधर उधर किसी भी प्रकार की व्हीकल की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
चंडीगढ़ पुलिस ने की रिहर्सल: सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को ड्राई रन किया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर पंचकूला तक का रूट इसके लिए तय किया गया।
मनीष चौधरी, एसएसपी सुरक्षा और ट्रैफिक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए वीवीआईपी विजिट के दौैरान सभी अधिकारियों की ड्यूटी भी होगी। पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।