फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security Agency Revealed Secret, Punjab Gangsters Connection with Babbar khalsa Terrorists

सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गए पंजाब के गैंगस्टर, बब्बर खालसा के आतंकियों से गहरे संबंध हैं

Mon, 03 Jun 2019 10:55 AM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 03 Jun 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Security Agency Revealed Secret, Punjab Gangsters Connection with Babbar khalsa Terrorists
सांकेतिक तस्वीर
सुरक्षा एजेंसियों के लिए पंजाब के गैंगस्टर बड़ा सिरदर्द बन गए हैं, क्योंकि बब्बर खालसा के आतंकी प्रदेश में दहशत फैलाने के लिए उनका सहयोग ले रहे हैं। यही नहीं साजिशों को अंजाम देने के लिए गैंगस्टरों को आधुनिक हथियार तक मुहैया करवाए जा रहे हैं। इस बात का खुलासा पकड़े गए गैंगस्टरों व आतंकियों से हो चुका है। सरहदी जिलों में स्कूलों व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र देसी पिस्तौलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके गैंगस्टरों से संबंध हैं।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक, सूबे में और प्रदेश से सटी श्रीगंगानगर (राजस्थान) की सीमा पर जितने भी गैंगस्टर पकड़े या फिर मुठभेड़ में मारे गए हैं, उनके पास से आधुनिक हथियार मिले हैं। पकड़े गए गैंगस्टरों ने पूछताछ के दौरान खुलासा भी किया कि बब्बर खालसा के आतंकियों के इशारे पर उन्होंने कई लोगों के मर्डर किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरहद पर हेरोइन की तस्करी करने वाले कई कुख्यात तस्कर आतंकी संगठनों से मिले हैं, जो पाकिस्तान से भेजे गए आधुनिक हथियार, विदेशी बुलेट प्रूफ जैकेट व विस्फोटक पदार्थ उन तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं पाक से भारत में हेरोइन पहुंचाने का मकसद आतंकियों के संपर्क में रह रहे गैंगस्टरों के पास बेची गई हेरोइन का पैसा आसानी से पहुंचना है। इसीलिए पंजाब के बॉर्डर से हर साल अरबों रुपयों की हेरोइन की खेप भारत पहुंचती है। आईएसआई का पंजाब में अच्छा खासा नेटवर्क है, अपने एजेंट बीएसएफ व सेना में स्थापित किए हैं।

हाल ही में फिरोजपुर से बीएसएफ का जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा जा चुका है। यही नहीं फिरोजपुर में आतंकियों के स्लीपर सेल भी हैं। कई बार सुरक्षा एजेंसियों को फिरोजपुर में आतंकियों के प्रवेश की सूचना चंडीगढ़ के अधिकारियों से मिली है, लेकिन सर्च अभियान के दौरान आतंकियों का सुराग नहीं लगा है।

उधर, काउंटर इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने फिरोजपुर, अमृतसर व तरनतारन से कई कुख्यात तस्करों की धरपकड़ कर जेल भेजा है, जिनके आतंकियों से संबंध हैं। ये तस्कर बाहर होते तो सूबे में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। अमृतसर में रविवार को दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं, जो दो नौजवान लेकर जा रहे थे, ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर भी बब्बर खालसा के आतंकी पंजाब में बड़ी वारदात करने की फिराक में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed