{"_id":"678c0e30bea35d42cd0fc302","slug":"sector-39-police-station-was-covered-from-all-sides-police-and-crpf-set-up-camp-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-612253-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमले का इनपुट: चंडीगढ़ का सेक्टर-39 थाना चारों तरफ से कवर, CRPF ने डाला डेरा... बाहर 24 घंटे का नाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले का इनपुट: चंडीगढ़ का सेक्टर-39 थाना चारों तरफ से कवर, CRPF ने डाला डेरा... बाहर 24 घंटे का नाका
Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:55 AM IST
सार
पंजाब में लगातार हो रहे पुलिस थानों पर हमले के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 39 के थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। इस अहम खुफिया जानकारी का खुलासा आईबी ने एक इंटरनेशनल कॉल को इंटरसेप्ट कर किया है। इस हमले की योजना विदेश में बैठा बब्बर खालसा का कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया बना रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर 39 थाने की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में पुलिस थानों पर लगातार हमले के बाद आतंकियों के चंडीगढ़ सेक्टर 39 थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश का खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस चाैकस हो गई है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने शहर के सभी थाने और चौकियों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
सेक्टर-39 थाने को पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। आतंकियों पर नजर रखने के लिए थाने के बाहर एक और पोस्ट बनाई जा रही है। यहां से सीआरपीएफ के जवान संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जवानों को अत्याधुनिक हथियार दिए गए हैं। इसके साथ थाने की दीवारों पर दो सोलर कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 39 थाने में डीएसपी भी बैठते हैं। थाने के चारों तरफ गश्त के लिए दो पीसीआर की गाड़ियां तैनात की गई हैं। पीसीआर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आतंकवाद के बाद पहली बार शहर में थानों की ऐसी कड़ी सुरक्षा देखने को मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 39 थाने में सुरक्षा के मद्देनजर 20 और पुलिसकर्मी भेजे गए हैं।

थाने के बाहर 24 घंटे पुलिस नाका
सेक्टर-39 थाने के बाहर 24 घंटे नाके लगाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से एसएचओ चिरंजीलाल को 24 घंटे थाने में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने सेक्टर-39 थाने पर ग्रेनेड हमले की योजना बनाई है। थाने की रेकी भी करवाई जा चुकी है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। चंडीगढ़ में इससे पहले भी ग्रेनेड हमले में हैप्पी पसिया का नाम आ चुका है इसलिए पुलिस पूरी तरह से गंभीरता से ले रही है। हैप्पी पासिया पंजाब में पुलिस थानों पर हमले करवा चुका है।
साउथ एरिया के एक कारोबारी को हैप्पी पसिया की धमकी
खुफिया एजेंसी के इनपुट से पहले आतंकी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पासिया ने साउथ इलाके के एक बड़े कारोबारी से रंगदारी की मांग की है। इस मामले की शिकायत कारोबारी ने सेक्टर 39 थाने में दर्ज करवाई है। सूत्रों के मुताबिक कारोबारी को एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को हैप्पी पासिया बताते हुए रंगदारी देने की धमकी दी थी। उसने कारोबारी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे थे। उक्त मामले में पुलिस जांच कर रही है।चंडीगढ़ में पहली बार आतंकी हैप्पी पसिया के नाम से कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। इससे पहले शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ही कारोबारियों और शराब ठेकेदारों को रंगदारी के लिए कॉल करता रहा है। हाल ही में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाब के एजीटीएफ के डीएसपी विक्रम बराड़ को धमकी भरी कॉल की थी। हैप्पी पासिया चंडीगढ़ में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। रंगदारी मांगने से लेकर ग्रेनेड हमला करवा चुका है।