फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector-38 West shines on the badminton court, bags 35 medals

Chandigarh News: बैडमिंटन कोर्ट पर सेक्टर-38 वेस्ट का जलवा, झटके 35 पदक

Tue, 20 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sector-38 West shines on the badminton court, bags 35 medals
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में सेक्टर-38 वेस्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 पदक अपने नाम किए। सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

हियान यादव ने एकल और युगल में मारी बाजी
प्रतियोगिता में हियान यादव सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने अंडर-13 लड़कों के एकल फाइनल में टीएसबीए के आयुष आनंद को रोमांचक मुकाबले में 11-15, 15-6, 15-11 से हराकर खिताब जीता। हियान ने यक्षिथ राणा के साथ मिलकर अंडर-13 लड़कों के युगल वर्ग का खिताब भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

पारुल रानी ने भी जीता खिताब
सेक्टर-27 की पारुल रानी ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-17 लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। वहीं, जया वर्मा के साथ मिलकर लड़कियों के युगल वर्ग का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरगुन कौर को रजत पदक
सीबीए की हरगुन कौर ने अंडर-15 लड़कियों के एकल वर्ग में फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें दिवनूर कौर के खिलाफ 13-15, 12-15 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed