{"_id":"6abd7b10c8c308891e01cd6f","slug":"sector-28-side-of-the-central-road-opened-after-42-days-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1137610-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 42 दिन बाद खुला मध्य मार्ग का सेक्टर-28 साइड वाला हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 42 दिन बाद खुला मध्य मार्ग का सेक्टर-28 साइड वाला हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की सीपी डिवीजन नंबर-2 ने बुधवार सुबह मध्य मार्ग के सेक्टर-28 साइड वाले सड़क हिस्से को वाहनों के लिए खोल दिया। हालांकि, फिलहाल रात के समय इस हिस्से से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क के नीचे बनी दलदल कुछ दिन में वाहनों के चलने से कम होने के बाद इसकी रिकार्पेटिंग की जाएगी। इसके बाद सड़क को दिन-रात वाहनों के लिए पूरी तरह खोलने की योजना है।
सड़क के टूटे हिस्से में रेता भरने और पानी जमा होने से दलदल की स्थिति बन गई थी। इसे ठीक करने के लिए सीपी डिवीजन नंबर-2 की ओर से कई दिनों तक सड़क पर गटका और मिट्टी डालकर बुलडोजर चलाया गया। इसके बावजूद सड़क पूरी तरह पक्की नहीं हो सकी। अब वाहनों की दिन में आवाजाही शुरू कर दी गई है, ताकि सड़क की दलदल कम हो सके। इसके बाद रिकार्पेटिंग कर सड़क को स्थायी तौर पर खोल दिया जाएगा।
18 अगस्त को बंद हुई, 30 सितंबर को चले वाहन
बरसात के दौरान 18 अगस्त को मध्य मार्ग के सेक्टर-28 साइड ब्रिक स्टॉर्म वाटर ड्रेन टूटने से सड़क का हिस्सा धंस गया था। उसी शाम सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। 30 सितंबर को इसे दिन के समय वाहनों के लिए खोल दिया गया। सड़क बंद होने के कारण पंचकूला और मनीमाजरा की ओर से रोजाना चंडीगढ़ आने वाले लोगों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी और जाम का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
20 सितंबर को निगम ने प्रशासन को सौंपी थी सड़क
नगर निगम ने टूटी ब्रिक स्टॉर्म वाटर ड्रेन के हिस्से में आरसीसी (रीइंफोर्सड सीमेंट कंक्रीट) पाइप बिछवाई और धंसे हिस्से में रेता भरकर सड़क को 20 सितंबर को प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को सौंपा था। इसके बाद सीपी डिवीजन नंबर-2 सड़क पर बनी दलदल को ठीक करने में जुटी थी।
कोट
मध्य मार्ग की सेक्टर-28 साइड की बंद सड़क को दिन के समय वाहनों के लिए खोला जाएगा जबकि शाम को बंद कर दिया जाएगा। कुछ दिन बाद इस हिस्से की रिकार्पेटिंग की जाएगी। इसके बाद ही दिन-रात के लिए सड़क वाहनों के लिए खोली जाएगी। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर प्रशासन