{"_id":"573f2e964f1c1b0775ac6f81","slug":"sector-17-plaza-entertainment-show-in-plaza-live-performance-in-plaza-tourism-deptt-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर अब प्लाजा में एंटरटेनमेंट शो और लाइव परफार्मेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर अब प्लाजा में एंटरटेनमेंट शो और लाइव परफार्मेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 प्लाजा में लाइव परफॉर्मेंस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-17 प्लाजा में जल्द ही वीकेंड पर पर्यटन विभाग एंटरटेनमेंट शो, लाइव परफॉर्मेंस के अलावा बच्चों की गतिविधियां शुरू करेगा। शुक्रवार को पर्यटन विभाग ने सेक्टर-17 की शोभा बढ़ाने के लिए सेक्टर-17 के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र यादव भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि संडे कार्निवल शुरू होना चाहिए। दिवाली, क्रिसमस, नए साल जैसे पर्व पर पूरे बाजार में लाइटिंग होनी चाहिए। मार्केट के सभी पेड़ और लैंड स्केपिंग की लाइटिंग होनी चाहिए। व्यापारियों ने यह भी कहा कि मार्केट में वैलेट पार्किंग को लॉन्च किया जाए।
सेक्टर-17 में होने वाले हर इवेंट के विज्ञापन के लिए फेसबुक पर पेज बनाया जाना चाहिए और इसके लिए अलग से मोबाइल एप भी बनाया जाए। बाजार में फूड आउटलेट्स बढ़ाए जाएं। ई रिक्शा और गोल्फ कार्ट बाजारों में बढ़ाए जाएं। सेक्टर-17 में जो लेजर शो है, उसके आसपास बैठने की व्यवस्था की जाए। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कियोस्क बनाए जाएं।
विज्ञापन
मार्केट के अंदर एक छोटी ट्रेन भी चलाई जाए जोकि पूरी मार्केट को कवर करती हो। बाजार में ओपन एयर रेस्तरां भी बने। बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष नीरज बजाज का कहना है कि वीकेंड पर कई तरह के लाइव शो बढ़ाने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा व्यापारियों ने कई सुझाव दिए हैं। इस पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने विचार करने का आश्वासन दिया है।