{"_id":"6f55e2c94a76f81ebd0b1e4fe80e4447","slug":"sector-17-and-35-market-will-be-develop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित होंगे सेक्टर-17 प्लाजा और 35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित होंगे सेक्टर-17 प्लाजा और 35
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 प्लाजा और सेक्टर-35 की मेन मार्केट को कनॉट प्लेस की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। शहर को स्मार्ट बनाने केलिए सुझाव देने आए यूरोपियन यूनियन वर्ल्ड सिटी प्रोग्राम के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को सेक्टर-17 प्लाजा और सेक्टर-35 की मेन मार्केट का दौरा किया।
विज्ञापन
यूरोपियन यूनियन वर्ल्ड सिटी प्रोग्राम की टीम और जीएआईएल आर्किटेक्ट कंपनी के विशेषज्ञों ने प्रशासन को दौरे के बाद अपने सुझाव दिए।
सचिवालय में प्रशासन और विदेशी विशेषज्ञों के बीच करीब एक घंटा मीटिंग चली। विशेषज्ञों ने अपने सुझाव में इन दोनों एरिया को टूरिस्ट स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने के लिए कहा। परिवहन एवं पर्यावरण सचिव विक्रम देव दत्त, एमसी कमिश्नर बी पुरुषार्था, संयुक्त परिवहन सचिव अमित तलवार और पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी प्रशासन की ओर से मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की टीम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की अपग्रेडेशन, साइकिलिंग व टूरिज्म और सोलर एनर्जी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि यूरोपियन यूनियन वर्ल्ड सिटी प्रोग्राम के विशेषज्ञ शुक्रवार को वापस लौट रहे हैं। वह कई अन्य स्थानों का भी दौरा करेंगे। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद अगले दौरे में एमओयू साइन होंगे।
विज्ञापन