फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second phase of debt waiver starts in Punjab from patiala

पंजाबः सीएम ने की कर्ज माफी के तीसरे चरण की शुरुआत, 11631 किसानों को मिली राहत

Fri, 25 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Second phase of debt waiver starts in Punjab from patiala
मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे

पंजाब सरकार ने कर्ज राहत स्कीम के तीसरे चरण की शुरुआत में कई किसानों को कर्ज माफ किए। गुरुवार को पटियाला में सेहत और परिवार भलाई मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने 11631 किसानों को 99.65 करोड़ रुपये के कर्ज राहत सर्टिफिकेट सौंपे। पटियाला ग्रामीण क्षेत्र के 18 किसानों को रस्मी तौर पर कर्ज राहत सर्टिफिकेट दिए। 

विज्ञापन


 ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सभी वादे पूरे करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के सभी योग्य किसानों को बिना किसी भेदभाव के इस कर्ज राहत स्कीम के तहत करीब आठ हजार करोड़ रुपये का लाभ दिया है। सेहत मंत्री ने इस मौके पर नई चुनी पंचायतों समेत पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों को न्योता दिया कि वह प्रदेश के विकास में अपने अहम योगदान के लिए सभी को साथ लेकर चलें। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पंचायतों के साथ जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हिदायत कि वह इन नए चुने गए प्रतिनिधियों के रास्ते में मिसाल बनकर अपना योगदान दें। उन्होंने घोषणा की है कि वह अपने क्षेत्र पटियाला ग्रामीण में सर्वसम्मति के साथ चुनी गई पंचायतों को जहां पांच लाख रुपये पंजाब सरकार से अनुदान दिलवाएंगे। साथ ही अपने फंड से भी पांच लाख रुपये की राशि प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसलिए पंचायत अपने विकास कामों की सूचियों तैयार करें और 31 मार्च से पहले-पहले अपने विकास कामों को पूरा कराएं। सेहत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्ज माफी के अगले पड़ाव में भूमि राहत कामगारों का कर्ज माफ करने की वचनबद्धता जाहिर की है। तीसरे पड़ाव के तहत सहकारी बैंकों के साथ जुड़े 99.65 लाख छोटे किसानों को कर्ज राहत मुहैया करवाई जाएगी। चौथे पड़ाव में व्यापारिक बैंकों के 50752 छोटे किसानों का कर्ज माफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed