{"_id":"6026e3f78ebc3ee9002bfaa0","slug":"second-dose-for-corona-vaccination-today-chandigarh-news-pkl403794349","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने के लिए विभाग कर रहा यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने के लिए विभाग कर रहा यह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को 374 हेल्थ केयर वर्कर को टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें शुक्रवार को संदेश भेजा। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि हेल्थ केयर वर्करों को जिस केंद्र पर पहली खुराक दी गई थी, वहीं दूसरी खुराक भी दी जाएगी। इसलिए वे तय केंद्र पर समय से पहुंचकर टीके की दूसरी खुराक अवश्य ले।
डॉ. कंग का कहना है कि टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा किए बिना संक्रमण से बचाव के लिए तय मानक के अनुसार दोनों डोज ले। यह बिल्कुल न सोचे कि दूसरी डोज कभी भी ली जा सकती है। विशेषज्ञों ने इसके लिए मानक के अनुसार निश्चित अवधि तय की है।
16 जनवरी को लगी थी पहली डोज
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शहर में 376 हेल्थ केयर वर्कर को 16 जनवरी को टीके की पहली खुराक दी गई थी। इसके लिए पीजीआई, जीएमएसएच-16, सेक्टर-43 और जीएमसीएच-32 में केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 9 बजे से दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अब तक 8129 को लगा टीका
अभियान के अंतर्गत अब तक 8129 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। डॉ. कंग ने बताया कि 23,009 के लक्ष्य में से अभी इतने लाभार्थी ही टीकाकरण के लिए आए हैं। इनमें हेल्थ केयर वर्कर की संख्या 6600 और फ्रंट लाइन वर्कर की संख्या 1529 है।
केंद्रीय उपसचिव ने किया निरीक्षण
टीकाकरण अभियान में चंडीगढ़ के निराशाजनक परिणाम को देखते हुए केंद्रीय उपसचिव वीके सिंह ने शुक्रवार को पीजीआई और जीएमसीएच-32 में बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जीएमएसएच-16 में बनाए गए केंद्रों का निरीक्षण कर वे यह देखेंगे कि कहीं केंद्र की व्यवस्था के कारण तो लाभार्थियों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ रहा।