फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second Day of 47th Rose Festival in Chandigarh

चंडीगढ़: 47वें रोज फेस्टिवल का दूसरा दिन, एक साथ उड़ीं 200 पतंगें...दिया 'बेटी बचाओ' का संदेश

Sun, 24 Feb 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 24 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Second Day of 47th Rose Festival in Chandigarh
रोज फेस्टिवल
चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग रोज गार्डन पहुंचे। वहीं 200 पतंगें एक साथ उड़ाकर बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया। लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी और उनके लिए प्रार्थना की। दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कंमांडेट बलिहार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से शहीद भगत सिंह की जीवनी पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


नाटक में सीआरपीएफ की 13वीं बटालियन के कमांडेंट बलिहार सिंह और नगर निगम कमिश्नर केके यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाटक के माध्यम से जलियांवाला बाग हत्याकांड पर प्रकाश डालने के साथ सरदार भगत सिंह के जेल बिताए गए दिनों को दिखाया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि इंकलाब जिंदाबाद नारे का अर्थ कभी नहीं मरने वाली क्रांति और परिवर्तन की भावना की आवाज है।
विज्ञापन


इंकलाब की तलवार मानवतावादी विचारों से तेज होती है। भगत सिंह को फांसी देने के दृश्य पर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। नाटक के बाद दर्शकों ने खड़े होकर टीम का हौसला बढ़ाया। सीआरपीएफ के कंमांडेट बलिहार सिंह ने कहा कि यह नाटक पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धजंलि है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने नगर निगम की ओर से कमांडेंट बलिहार सिंह को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये भेंट किए। बलिहार सिंह ने चंडीगढ़ निवासियों का धन्यवाद किया।

ममता जोशी ने शहीद जवानों के परिजनों के लिए दिए एक लाख रुपये
रोज फेस्टिवल में नाटक के बाद डॉक्टर ममता जोशी ने देशभक्ति गीतों से पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने वंदेवातरम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद ए वतन.. वतन मेरे आबाद रहे तू... जैसे देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। ममता जोशी ने शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवार के लिए एक लाख रुपये का चेक सीआरपीएफ कमांडेट बलिहार सिंह को दिया।

एक साथ उड़ीं 200 पतंगें.. दिया बेटी बचाओ का संदेश

रोज गार्डन में चल रहे 47वें रोज फेस्टिवल में शनिवार को पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम और पर्यावरण सोसाइटी की तरफ से कराया गया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए लोगों ने हिस्सा लिया और पतंग उड़ाने का लुफ्त उठाया। राजस्थान से पतंग उड़ाने आए अब्दुल कादिर ने बताया कि वह राजस्थान से 25 तरह के पतंग लेकर आए हैं।

इनमें एरोप्लेन, ड्रैगन, ऑक्टोपस, स्टार, तिरंगा और ट्रेन काइट शामिल हैं। ट्रेन काइट में उन्होंने 200 पतंगों को एक डोरी में बांधकर एक साथ उड़ाया। ट्रेन काइट को लोगों ने ज्यादा पंसद किया। अब्दुल कादिल ने इन 200 पतंग पर बेटी बचाओ लिखकर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। रोज गार्डन में आईं महिलाओं और बच्चों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।

लोगों ने तिरंगा पतंग उड़ाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस आयोजन में नॉमिनेटेड कांउसिलर शिप्रा बंसल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेश गुप्ता बिट्टू, हाउसिंग बोर्ड डायरेक्टर शबीना बंसल और एमपी शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित एन के झिगन ने बताया कि इस बार काइट फ्लाइंग के कोई परिणाम नहीं निकाले जाएंगे। यह पूरा आयोजन शहीदों को श्रद्धाजंलि है।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जग साहिल रहे फर्स्ट
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रोफेशनल कैटेगरी में जग साहिल सैनी पहले स्थान पर रहे। वहीं, अश्वनी राणा दूसरे स्थान पर जबकि जगदीश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अशोक कुमार और सुमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं अमेच्योर कैटेगरी में हरदीप सिंह ढिल्लों पहले स्थान पर, विवेक कंबोज दूसरे स्थान पर जबकि कुमार कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सुखविंद्र सिंह और अनिश कौरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।



 

जसफतेह सिंह गुलाटी बने रोज प्रिंस

47वें रोज फेस्टिवल में रोज प्रिंस और रोज प्रिसेंज के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के लगभग 175 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की तीन कैटेगरी रही। एक से डेढ़ साल की पहली कैटेगरी में रोज प्रिंस का खिताब जसफतेह सिंह गुलाटी के नाम रहा जबकि विजय बंसल दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं, इस कैटेगरी में रोज प्रिसेंज बनीं जैसमीन कौर। वहीं, जैजलिन कौर दूसरे स्थान पर रहीं। डेढ़ से दो साल की कैटेगरी में रोज प्रिंस का खिताब फतेहबीर सिंह अहूजा के नाम रहा। अनहद सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इस कैटेगरी में रोज प्रिसेंज बनीं याहिरा जबकि रेचल दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरी और अंतिम कैटेगरी दो से तीन साल में रोज प्रिंस बने जयकीरत सिंह और सार्थक आर्या दूसरे स्थान पर रहे। वहीं रोज प्रिसेंज बनीं आरचा कौर वरिच जबकि एश्वर्या सिंह बाली दूसरे स्थान पर रहीं।

रोज क्वीज में निकित और अनुभव ने मारी बाजी
रोज क्वीज स्कूल प्रतियोगिता में सेक्टर-21 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निकित सिंह और अनुभव सिंह पहले स्थान पर, सेक्टर 22 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मयंक पाल और विनित शर्मा दूसरे स्थान पर जबकि सेक्टर-37 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोनिका कुमारी और खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा कैंबवाला के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रश्मी और अंजली चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, रोज क्वीज कॉलेज प्रतियोगिता में सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के नीरज और जसपाल सिंह पहले स्थान पर, सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सपना और विनिता दोभल दूसरे स्थान पर और पीयू के धीरज और मन्नत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

मर जावां.. मर जावां.. तेरे इश्क पर मर जावां

तेरी दीवानी...तेरी दीवानी...लेजर वैली के मंच से जैसे ही यह आवाज गूूंजी तो आडियंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह आवाज थी प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर श्रुति पाठक की जिन्होंने अपने हिट ट्रैक से आडियंस को मस्त कर डाला। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन किया गया।

इसके बाद श्रुति ने अपनी मखमली आवाज में फैशन का सुपर हिट सांग मर जावां.. मर जावां.. तेरे इश्क पर मर जावां... गाया तो श्रोता मस्त होकर झूमने लगे। देव डी, अंजाना अंजानी जैसी फिल्मों में अपने गीतों के माध्यम से बॉलीवुड में एक सनसनी बनी श्रुति पाठक ने अपनी जादुई आवाज से ट्राइसिटी के दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया।

उन्होंने तुझे भुला दिया.., पल पल फिल्म का गीत कहना है..., कुर्बान फिल्म का रसिया.., बागी टू का गीत सोणिये दिल नई.., रॉ वन का क्रिमिनल जैसे गीतों को सुनाकर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। श्रुति पाठक ने तेरी दीवानी गीत गाया तो आडियंस को अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने आडियंस के साथ कनेक्ट करके गीत को उनके साथ ही गाया। श्रुति पाठक ने जैसे ही कार्यक्रम शुरू किया उसके बाद यहां लगातार फरमाइश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed