{"_id":"67a66c1c85f31cfd66099deb","slug":"second-accused-in-murder-case-surrenders-chandigarh-news-c-16-pkl1043-627664-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हत्या के मामले के दूसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हत्या के मामले के दूसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में बीते एक जनवरी की रात जानलेवा हमले में 25 साल के पवन रावत की मौत हो गई थी। इस मामले में बापूधाम कॉलोनी निवासी समर ने वीरवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने अदालत से आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल कर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी निवासी आरोपी पवन को गिरफ्तार किया था।
पवन रावत सेक्टर-26 स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था। एक जनवरी को वह अपने दोस्त दीपक के साथ ड्यूटी के बाद रात करीब ढाई बजे बाइक पर सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में परांठे लेने गया था। मंडी में आरोपियों ने पवन रावत और दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पवन रावत और दीपक को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां पवन रावत की मौत हो गई थी।