{"_id":"5f0389278ebc3e42d8348bb1","slug":"second-accused-arrested-for-firing-in-gmch-32-parking-lot-chandigarh-news-pkl3804676194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच-32 पार्किंग में फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी रोपड़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीएच-32 पार्किंग में फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी रोपड़ से गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते 10 जनवरी को जीएमसीएच-32 पार्किंग में लुधियाना निवासी युवक की कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद की है।
आरोपी की पहचान रूपनगर निवासी 24 वर्षीय दिलप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। सेक्टर- 34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार को सूचना मिली थी कि जीएमसीएच-32 एंट्री गेट पार्किंग के पास लुधियाना निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गी कि कार पर फायरिंग करने वाला आरोपी रोपड़ में है। इसके बाद पुलिस टीम ने रोपड़ स्थित सोलखें साहिब के गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह की पार्किंग के पास से आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस ने इस मामले में खरड़ निवासी आरोपी कमलप्रीत सिंह सिद्धू को 28 जून को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अब आरोपी निशान सिंह खैरा, बलजीत चौधरी और भवजीत सिंह गिल को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि 10 जनवरी कि देर रात आरोपियों ने लुधियाना निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा की आई20 कार पर पांच राउंड फायरिंग कर फरार हो गए थे। वारदात में गुरदयाल नामक एक शख्स के बाजू पर गोली लगी थी। घायल गुरदयाल ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी बहन का जीएमसीएच-32 में इलाज करवाने आया था। जैसे ही अपनी क्विड कार पार्किंग में खड़ी अस्पताल में जाने लगा। इस दौरान जोरदार आवाज आई और उसके बाएं बाजू से खून निकलने लगा। जिसके बाद पता चला कि उसके बाजू पर गोली लगी है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।