{"_id":"67b935b88d8b740e1e0854c7","slug":"seat-belt-of-swing-broke-in-leisure-valley-chandigarh-young-man-injured-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर वैली में झूले की सीट बेल्ट टूटी: 360 डिग्री पर घूमते झूले में केबिन से टकराता रहा युवक; चंडीगढ़ में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर वैली में झूले की सीट बेल्ट टूटी: 360 डिग्री पर घूमते झूले में केबिन से टकराता रहा युवक; चंडीगढ़ में हादसा
Sat, 22 Feb 2025 07:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:56 AM IST
सार
रायपुर खुर्द का बिल्डर विकास अपने दोस्तों के साथ लेजर वैली आया था। वहां झूला झूलने के दाैरान उसकी सीट बेल्ट टूट गई और वह घायल हो गया। उसने पुलिस पर शिकायत न सुनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
झूला टूटने से घायल युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में शुक्रवार रात झूले की सीट बेल्ट टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बेल्ट टूटने से युवक सीट से नीचे गिर गया। झूला तेज रफ्तार से चलता रहा और युवक इधर-उधर टकराता रहा।
पास में बैठे उसके भाई और पिछली सीट के लोगों ने उसे पकड़ा। फिर भी झूला 360 डिग्री पर घूमता रहा। इस कारण से वह पकड़ में नहीं आया। घायल आवाजें लगाकर झूला रोकने के लिए बोलता रहा लेकिन ऑपरेटर ने नहीं सुनी। झूला रोकने के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया।
पीसीआर गाड़ी घायल को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। उसके मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल 25 वर्षीय विकास कुमार रायपुर खुर्द का रहने वाला है और बिल्डर है। घायल ने बताया कि वह अपने चचरे भाई अभिषेक, जसविंदर और दोस्त राजवीर, राहुल यादव व ओमप्रकाश के साथ लेजर वैली में झूलने आया था। विकास ने कहा कि अगर वह बेल्ट थोड़ी देर बाद टूटती तो उसकी जान भी जा सकती थी, क्योंकि चंद सेकंड में ही झूले की स्पीड कई गुना बढ़ जानी थी।