लोकसभा चुनावः श्वेत मलिक बोले- भाजपा-शिअद में हुआ समझौता, 24 को अमृतसर आएंगे अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों राजनीतिक पार्टियां जल्द ही जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगी। बूथ स्तर पर मजबूती के लिए दोनों पार्टियां तालमेल कमेटियों का गठन करेंगी। मलिक सोमवार को अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मलिक ने कहा की हरियाणा में शिअद भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी से गठजोड़ कर रही है, इसकी जानकारी उन्हें भी मिली है। वह इस गठजोड़ के बारे में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बदल से बातचीत करेंगे। सूबे में अकाली दल दस व भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल के साथ कोई भी सीट की अदला-बदली पर चर्चा नहीं हुई है।
अकाली दल से बागी शिअद (ट) व सुखपाल सिंह खैरा की पार्टी के साथ कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका निर्णय पार्टी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी करेगी।
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए कड़ा परिश्रम करेगा। इस अवसर पर विक्रम राठौर, आनद शर्मा, मोहित खन्ना, हरजिंदर सिंह, राहुल माहेश्वरी, केवल कुमार व अन्य भी मौजूद थे।
अमित शाह 24 फरवरी को अमृतसर में
मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को गुरु नगरी पहुंच रहे है। शाह भाजपा की शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के बूथ इंचार्ज भाग लेंगे।
कैप्टन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया
मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बताएं कि क्या उन्होंने प्रदेश के युवाओं को 50 लाख मोबाइल बांट दिए है। तेलंगाना की तर्ज पर रेत के ठेके देकर चार हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का दावा कहां गया। दो वर्ष में 32 लाख नौकरी देने का वादा पूरा नहीं कर पाए।
शराब से 27 फीसदी राजस्व की बढ़ोतरी करने का दावा करने वाली कैप्टन सरकार ने कांग्रेसियों का ही रास्जव बढ़ाया है। किसान आत्महत्या कर रहे है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल खजाना भरने में नाकाबिल है तो उन्हें प्रदेश में आर्थिक इमरजेंसी लागू कर देनी चाहिए। सरकार टीचर्स की मांगें स्वीकार करने के स्थान पर उन पर लाठी चार्ज करवा रही है।