{"_id":"59b2a5f34f1c1be87f8b50a5","slug":"search-operation-stopped-at-ram-rahim-s-dera-headquarters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा तलाशी अभियान, जानें अब तक क्या-क्या मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा तलाशी अभियान, जानें अब तक क्या-क्या मिला?
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए आयुक्त अनिल कुमार पंवार की निगरानी में सर्च अभियान की पहले दिन की कार्रवाई खत्म हो गई है। तलाशी के दौरान जांच टीम राम रहीम की गुफा तक पहुंच गई और कोने कोने की तलाशी ली।
डेरा मुखी की गुफा के खुले कपाट तो सब हैरान
दोपहर दो बजे सुरक्षा बालों के साथ कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पंवार डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा के द्वार पर पहुंचे। उनके साथ रुड़की से बुलाई गई फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौजूद थी। जैसे ही गुफा का गेट खुला, सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। गुफा परिसर में दर्जनों हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बाघ के दो शावक मिले। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार हिरणों, मोर और बाघ के दो शावकों को वन विभाग की टीम पंचकूला लेकर जाएगी। कहा जा रहा था कि बाबा की गुफा सात सितारा होटल से कम नहीं है, लेकिन जब गुफा के कपाट खुले तो अंदर का दृश्य, भवन और सुविधाएं चौंकाने वाली थीं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट गुफा के अंदर मौजूद हर चीज की गहनता से जांच कर रहे हैं। डेरे में जहां-जहां तलाशी ली गई उसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसके लिए 65 वीडियोग्राफर प्रशासन की ओर से बुलाए गए हैं। कोर्ट कमिश्नर की तरफ से सभी को सख्त हिदायत है कि किसी भी सूरत में डेरा प्रमुख की गुफा के अंदर की फोटो और वीडियो बाहर सार्वजनिक न होने पाए। फोटो और वीडियो की चिप डेरा के अंदर ही सील की जा रही हैं।

बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी बरामद
Dera Sacha Sauda, Sirsa
- फोटो : File Photo
बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी बरामद
डेरे के अंदर खुदाई अौर तोड़फोड़ के भी संकेत मिले हैं। इसके लिए जेसीबी भी बुलाई गई है। एक सर्च टीम डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बहुचर्चित गुफा में पहुंची है। टीम के सदस्य वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन सतीश मेहरा का कहना है कि डेरे से बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी भी बरामद की गई है। इसके साथ ही 7 हजार के पुराने नोट भी बरामद हुए है।
बाबा की गुफा में मिले 2 नाबालिग बच्चों सहित 5 लोग
पूरे डेरे को अर्द्ध सैनिक बलों ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। सर्च अभियान के दौरान टीम को बाबा की गुफा से 5 लोग मिले हैं। जिनमें से 2 नाबालिग बच्चे अौर 3 बालिग हैं। नाबालिग बच्चों को बाल संरक्षण टीम को सौंप दिया गया व 3 अन्य को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं टीम को गुफा से एक वॉकी टॉकी भी मिला है।
डेरा इलाके में कर्फ्यू जारी
स्वाट टीम भी सिरसा में मौजूदा है। डेरा सच्चा सौदा इलाके में अभी भी कर्फ्यू जारी है। बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पाबंदी है। डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। डेरा में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है। फिलहाल जिला प्रशासन ने 10 सितंबर तक सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।