फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Search Operation Near Indo Pak Border Area at Pathankot of Punjab

भारत-पाकिस्तानी सीमा पर 450 पुलिस जवानों व कमांडो दस्ते का तलाशी अभियान, चप्पा-चप्पा खंगाला

Thu, 19 Dec 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Dec 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Search Operation Near Indo Pak Border Area at Pathankot of Punjab
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट में 450 से ज्यादा कमांडो और पुलिस कर्मचारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन की कमान एडीजीपी कमांडो राकेश चंद्रा ने संभाल रखी थी। पुलिस और कमांडो की टुकड़ियों ने हिमाचल और पठानकोट एयरबेस के पास की कालोनी में भेजा गया। 

विज्ञापन


भारत-पाक की जीरो लाइन पर स्थित बमियाल-नरोट जैमल सिंह और जम्मू-कश्मीर से सटे सुजानपुर व माधोपुर इलाके में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इतनी बढ़ी संख्या में सर्च ऑपरेशन चलाने का कारण पठानकोट को चौतरफा सुरक्षा कवच प्रदान करना है। यह ऑपरेशन तीन घंटे सर्च चला।
विज्ञापन


पठानकोट में एयरबेस के साथ लगती धक्का कालोनी में जैसे ही कमांडो और पुलिस की टीमों ने एसपी पीएस विर्क तथा डीएसपी राजेंद्र मन्हास के नेतृत्व में ऑपरेशन को शुरू किया तो आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। पुलिस की टीमों ने तत्काल सारे एरिया की घेराबंदी की और घरों में रह रहे लोगों को अपने आधार कार्ड दिखाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिन घरों में कोई रिश्तेदार अथवा अन्य व्यक्ति देखा गया, पुलिस ने उसकी भी जांच-पड़ताल की। एसपी पीएस विर्क ने कहा कि ये सर्च ऑपरेशन सुरक्षा के मद्देनजर चलाया गया है, ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

पाक द्वारा की जा रही गोलाबारी और धुंध का फायदा उठाते हैं आतंकी
पठानकोट में धुंध का प्रकोप शुरू होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीण एरिया में ठीकरी पहरे शुरू किए जाने की योजना है। पाक की ओर से करीब तीन दिन से गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान भारत में आतंकियों की घुसपैठ नहीं करा पा रहा है। ऐसे में वह लगातार किसी न किसी ढंग से सीमांत एरिया से आतंकियों को प्रवेश करवाकर पठानकोट में कोई आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में है।

इसी पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से 200 से अधिक पुलिस जवानों ने बमियाल सेक्टर के विभिन्न गांव में सर्च ऑपरेशन किया। इस आपरेशन में डीएसपी रैंक के अधिकारी, चार थाना प्रभारी तथा एसपी ऑपरेशन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। सर्च कर रहे अधिकारियों ने ग्रामीणों को भी कहा कि अगर वह कोई संदिग्ध देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

रावी दरिया के किनारे रह रहे गुज्जरों के डेरे में तलाशी
उधर, जम्मू कश्मीर के साथ लगते माधोपुर एरिया में भी एसपी रमनीक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया गया। डीएसपी धार सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में खास तौर पर गुज्जरों के डेरों पर जाकर जांच की गई। इसके साथ ही रावी दरिया के समीप सुंदर चक्क, बेहड़ियां और अन्य संवदेनशील स्थलों पर भी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed