फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   search operation in village bhariyal, gurdaspur news

गुरदासपुर में नजर आए संदिग्ध, एक दिन पहले मिली थी 3 पाकिस्तानी किश्तियां

Fri, 15 Dec 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर/बटाला(पंजाब) Updated Fri, 15 Dec 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
search operation in village bhariyal, gurdaspur news
पुलिस ने इलाके का चप्पा चप्पा छाना
गुरदासपुर के कस्बा दीनानगर में पड़ते मकौड़ा पत्तन के पास गांव भरियाल में दो संदिग्ध दिखने से गुरदासपुर तथा पठानकोट की पुलिस ने वीरवार को दोबारा इलाके का चप्पा चप्पा छाना। लेकिन न तो पठानकोट पुलिस और न ही गुरदासपुर पुलिस के सैकड़ों कर्मचारियों के कुछ हाथ लगा। जिसके बाद दोनो जिलों के एसएसपी ने इसे महज रुटीन चेकिंग करार दिया और दो संदिग्ध दिखने की बात को अफवाह बताया। हालांकि खबर लिखने तक सर्च आपरेशन जारी था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 9 दिसंबर को थाना दीनानगर के गांव अलिया चक्क व धमराई में हथियार बंद संदिग्ध देखने संबंधी वारदात के बाद फौज की वर्दी में वेटरनरी डॉक्टर को रोकने का प्रयास किया गया। उसे भी पुलिस ने अफवाह बताया था। हालांकि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें चार जिलों के एसएचओ तथा दो जिलों की स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड (एसएसजी) की टीम छानबीन पर लगाई गई थी। लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


 इसी तरह गत दिवस डेरा बाबा नानक हलके से तीन पाकिस्तानी कश्तियां बरामद होने के बाद वीरवार को दोबारा मकौड़ा पत्तन तथा उसके करीबी गांव भरियाल में लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। जिसके बाद वीरवार को दोबारा पठानकोट तथा गुरदासपुर की पुलिस ने एसएसजी को भरियाल तथा मकौड़ा पत्तन इलाके में सर्च अभियान छेड़ दिया। पुलिस ने गुज्जरों के डेरों, सरकंडों तथा उन सभी जगहों पर तलाश की जहां कोई संदिग्ध छिपा हो सके। परंतु पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया, हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि पुलिस इतना पता कर चुकी है कि यहां कोई संदिग्ध नहीं, बल्कि इलाके के ही दो व्यक्ति हैं, जो शरारत करके दहशत फैला रहे हैं। पुलिस के साथ छुपा छुपाई का खेल खेल रहे है। हालांकि किसी भी बड़े अधिकारी ने इस बात की पुष्टी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टाल मटौल की फिर काटा फोन

search operation in village bhariyal, gurdaspur news
बीएसएसफ ने तीनों ही किश्तियों को अपने कब्जे में लिया
पहले टाल मटौल की फिर काटा फोन
पठानकोट के एसएसपी विवेकशील सोनी से जब दो संदिग्धों की बात की गई तो उन्होंने कहा कि कौन से संदिग्ध व्यक्ति। हमें किसी की कोई खबर नहीं है, हम केवल रुटीन चेकिंग कर रहे है। इसी तरह गुरदासपुर के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने भी बताया कि पुलिस केवल रुटीन चेकिंग कर रही है। किसी के दिखने की कोई खबर नहीं मिली। यह स्थानीय लोगों का काम है जो बस अफवाहें फैला देते हैं। जब उनसे डेरा बाबा नानक में मिली किश्ती संबंधी पूछा गया तो उन्होंने फोन काट दिया।

गौरतलब है कि 27 जुलाई 2015 को दीनानगर पुलिस थाने में आतंकवादियों द्वारा हमला कर कई पुलिस मुलाजिमों को शहीद कर दिया गया था। इसके कारण दीनानगर व उसके आसपास कई बार संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचनाएं मिलती रही हैं, मगर एक बार भी इसकी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पुलिस द्वारा ऐसी सूचनाओं को कभी हलके में नहीं लिया गया।

डेरा बाबा नानक की भारतीय सीमा में मिलीं तीन पाकिस्तानी किश्तियां
भारत-पाक सीमा पर डेरा बाबा नानक क्षेत्र में बुधवार को रावी दरिया से तीन पाकिस्तानी किश्तियां मिली हैं। तीनों ही किश्तियां चेक पोस्ट पर तैनात बीएसएफ ने इंपाउंड करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तीनों नाव खाली हैं। उनमें से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। किश्तियों पर पाकिस्तान का राष्ट्रीय चिह्न और नारोवाल पाकिस्तान लिखा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed