{"_id":"68e57432b7a65c967c0e1374","slug":"sd-college-students-visited-sorem-as-part-of-their-educational-visit-chandigarh-news-c-16-pkl1079-839309-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसडी कॉलेज स्टूडेंट्स ने एजुकेशनल विजिट के तहत किया सोरेम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसडी कॉलेज स्टूडेंट्स ने एजुकेशनल विजिट के तहत किया सोरेम का दौरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से पीएम-उषा योजना के तहत बौद्धिक और विकासात्मक चुनौतियों वाले बच्चों के लिए समर्पित स्कूल सोरेम में एक एजुकेशनल विजिट का आयोजन किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को बाल व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और विशेष शिक्षा के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
इस विजिट के दौरान लगभग 70 मनोविज्ञान के स्टूडेंट्स ने बच्चों के साथ भाग लिया। छात्रों ने सीखने, समाजीकरण और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव अभ्यासों में भाग लिया। छात्रों ने शिक्षकों के साथ भी बातचीत की और केस स्टडी भी तैयार की। मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों और हस्तक्षेप रणनीतियों की उनकी समझ गहरी हुई। मनोविज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. तरुणदीप ने कहा कि इस विजिट का उद्देश्य कक्षा में सीखने की प्रक्रिया को वास्तविक दुनिया में सीखने के साथ जोड़ना है, जिससे विद्यार्थियों को बच्चों की विविध आवश्यकताओं को समझने के लिए एक अनूठा मंच मिलेगा। प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने अपने विचार रखे।