{"_id":"5ec1a3b88ebc3e90343d658a","slug":"screw-making-factory-will-be-operational-from-today-chandigarh-news-pkl3754656182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चालू होगी स्क्रू बनाने की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चालू होगी स्क्रू बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्क्रू मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रोडक्शन यूनिट सोमवार से दोबारा चालू करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि बाजार में मांग न होने के बावजूद भी चंडीगढ़ से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
एसोसिएशन के महासचिव बीएस सैनी ने बताया कि पिछले 50 दिनों से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण चंडीगढ़ के लगभग 400 यूनिट बंद पड़े हैं। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सेट की गई गाइडलाइंस के मुताबिक ही वे अपने यूनिट को चलाएंगे जिसमें मजदूरों को फेस मास्क, सैनिटाइजर, रेगुलर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही काम पर लिया जाएगा।
सामाजिक दूरी का भी उनकी यूनिट में ध्यान रखा जाएगा। बीएस सैनी ने कहा कि जबकि सोमवार को बिजली बिलों में लग रहे फिक्स्ड चार्जेस को लेकर भी एसोसिएशन की एक मीटिंग बिजली विभाग के अधिकारियों से तय हुई है।