{"_id":"63d68276311d6c0c800bf61c","slug":"screening-of-bbc-documentary-on-pm-modi-in-pu-tomorrow-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पीयू में PM मोदी पर बनी BBC डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कल, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पीयू में PM मोदी पर बनी BBC डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कल, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने किया एलान
Sun, 29 Jan 2023 08:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:35 PM IST
सार
यूनियन के जिला प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि जेएनयू, जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत बाकी यूनिवर्सिटियों में स्टूडेंट्स की ओर से फिल्म की स्क्रीनिंग करने पर पुलिस व गुंडा की ओर से धक्के से रोकने की यूनियन निंदा करती है।
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी
- फोटो : Punjabi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में सोमवार को गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया है। यूनियन के महासचिव अमनदीप सिंह खिओवाली ने कहा कि यूनिवर्सिटी शिक्षा के वह केंद्र हैं, जहां अलग-अलग विचारों में चर्चा होती है। पुरातन विचारों को जांचा-परखा जाता है और नए प्रगतिशील विचारों का सृजन किया जाता है।
विज्ञापन
देश में इन दिनों चर्चा का विषय बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री विचार चर्चा की मांग करती है। इसे केंद्र सरकार की ओर से वर्जित करने की जगह लोगों के फैसले पर छोड़ देना चाहिए। इस तरह से फिल्म को जबरन रोकने की पहुंच भाजपा की गुजरात दंगों संबंधी भूमिका पर शक पैदा करती है।
विज्ञापन
यूनियन के जिला प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि जेएनयू, जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत बाकी यूनिवर्सिटियों में स्टूडेंट्स की ओर से फिल्म की स्क्रीनिंग करने पर पुलिस व गुंडा की ओर से धक्के से रोकने की यूनियन निंदा करती है। इसलिए देशभर की यूनिवर्सिटियों में विचार व्यक्त करने व असहमति दर्ज कराने के अधिकार की रक्षा के लिए उठे इस संघर्ष से आवाज बुलंद करते हुए स्क्रीनिंग का प्रोग्राम रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिल्म संबंधी पक्ष और विपक्ष में बनते विचार व निष्पक्ष आलोचना के सिद्धांत पर चलते संवाद करना स्टूडेंट्स का जमहूरी हक है। इस संबंध में सोमवार को भाई काहन सिंह नाभा लाइब्रेरी के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग और विचार चर्चा की जाएगी।