फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scrap dealer in Jalandhar won lottery of Rs 2.5 crore

पंजाब में कबाड़ी बना करोड़पति: 50 साल से राखी बंपर खरीद रहा था प्रीतम, विजेता बनने पर नहीं हुआ था यकीन

Tue, 27 Aug 2024 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

जालंधर के कस्बा आदमपुर के रहने वाले बुजुर्ग कबाड़ी प्रीतम लाल जग्गी की करीब ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। वह पिछले 50 साल से राखी बंपर खरीद रहे थे। इस बार के राखी बंपर की रकम ढाई करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
Scrap dealer in Jalandhar won lottery of Rs 2.5 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में कबाड़ी का काम करने वाले व्यक्ति की ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। कई वर्षों से राखी बंपर खरीद रहे बुजुर्ग कबाड़ी को एक बारगी यकीन नहीं हुआ कि वह करोड़पति बन गया।

विज्ञापन


आदमपुर के रहने वाले बुजुर्ग कबाड़ी प्रीतम लाल जग्गी ने अखबार में पढ़ा कि वह इस बार के राखी बंपर लॉटरी के विजेता हैं लेकिन प्रीतम सिंह को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का उन्हें फोन आया। जिसके बाद उन्हें यकीन हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के नाम से खरीदा था टिकट

प्रीतम लाल कई साल से कबाड़ी का काम कर उसी से अपने घर का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते लॉटरी का टिकट शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। प्रीतम लाल ने बताया कि ये टिकट उन्होंने अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। जिसका टिकट नंबर 452749 था। रविवार सुबह जब कबाड़ी ने अखबार पढ़ा तो पता चला कि उसकी लॉटरी निकली है। 

अब पूरी होगी घर और दुकान की तमन्ना

प्रीतम ने कहा कि पैसा मिलने पर मैं 25 प्रतिशत पैसा सामाजिक कार्यों में लगाऊंगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि कई सालों से कबाड़ का काम करने के बावजूद आज तक न तो अपना घर बनवा पाया हूं और न ही दुकान। प्रीतम लाल ने बताया कि जब मैंने पहला टिकट खरीदा था, तब लॉटरी की टिकट का रेट एक रुपये था। मैंने तब से लॉटरी टिकट लेना नहीं छोड़ा। अब अपना घर और दुकान दोनों होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed