{"_id":"5cb98c66bdec2260e22ae4fc","slug":"scoundrels-absconding-after-coming-out-from-jail-on-parole-for-marriage-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: शादी करने को पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो रहे बदमाश, भेष बदलकर रहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: शादी करने को पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो रहे बदमाश, भेष बदलकर रहते हैं
Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की जेलों में सजा काट रहे बदमाश शादी करने के लिए पैरोल लेते हैं और फिर बाहर आने के बाद फरार हो जाते हैं। ऐसे छह मामले सामने आ चुके हैं और कुछ फरार बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। प्रेमिका से शादी करने के बाद वे बदमाश रूप बदलकर विभिन्न स्थानों पर रह रहे हैं। इनमें बदमाशों ने पकड़े जाने के बाद पैरोल मांगने का मुख्य कारण प्रेमिका से विवाह रचाना ही बताया है।
शादी के बाद आती अपराधों में कमी
पुलिस के अनुसार, देखने में आया है कि प्रेमिका से शादी के बाद बदमाशों के अपराध करने में कमी आती है, जबकि पूर्व में उन पर लूट से लेकर हत्या और चोरी के कई केस दर्ज हैं। कोई ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है तो कोई मजदूरी कर परिवार पालता है।
60 से अधिक फरार हुए बदमाशों की तलाश
किलोई का मनीष, मकड़ौली का सुरेंद्र, पांच हजारी राजेश, 25 हजारी जगबीर, झज्जर का रमन, पानीपत का मनोज, सोनीपत का सोनू समेत करीब 60 बदमाश अभी भी पैरोल पर आने के बाद फरार चल रहे हैं। पुलिस से लेकर सीआईए भी पैरोल पर आने के बाद फरार हुए बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है।

केस नंबर-एक
सीआईए-1 ने हाल ही में कैलाश कॉलोनी के रहने वाले 25 हजार के इनामी बल्लू को गिरफ्तार किया। बल्लू वर्ष 2014 में पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। इनामी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह प्रेमिका से शादी करने के लिए पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। शादी के बाद पानीपत से लेकर करनाल और सोनीपत में रह रहा था।
केस नंबर-दो
एसटीएफ ने मार्च में 20 हजार के इनामी पानीपत के सुनील को गिरफ्तार किया। उस पर लूट के कई मामले दर्ज थे। वर्ष 2015 में वह पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। इनामी ने खुलासा किया कि प्रेमिका से उसने शादी करने का वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वह पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। शादी करने के बाद यूपी के विभिन्न स्थानों पर रह रहा था।
केस नंबर-तीन
एसटीएफ ने जनवरी में 25 हजार के इनामी सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। इनामी ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रेमिका से शादी करने के लिए फरार हुआ था। शादी के बाद हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पत्नी के साथ रह रहा था।