{"_id":"5bfcd644bdec22419677e289","slug":"scoundrel-beaten-by-lady-advocate-in-panchkula-attempt-to-rob-car-on-gun-point","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क वकील बनी 'मर्दानी', कनपटी पर बंदूक तानने वाले को ऐसे धुना, याद आ गई नानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क वकील बनी 'मर्दानी', कनपटी पर बंदूक तानने वाले को ऐसे धुना, याद आ गई नानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
वकील ने बदमाश को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील ने बीच सड़क 'मर्दानी' अंदाज दिखाया। उसने अपनी कनपटी पर बंदूक तानने वाले बदमाश को ऐसा पंच जड़ा, कि उसे नानी याद आ गई। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। सेक्टर -8 मार्केट में स्थित प्लैटिनम में जिम में सोमवार देर रात अपने पति के साथ जिम करने आई एडवोकेट महिला से कुछ लोगों ने गन प्वाइंट पर आई-10 कार लूटने की कोशिश की। लेकिन बदमाश अपने मकसद में असफल रहे।
महिला के शोर मचाने पर राहगीर एक सरदार बचाव में आगे आ गया, जिससे बदमाश मौके पर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने कार लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना फ्लैश होते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस समेत एसीपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एडवोकेट महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार लूट की कोशिश सीरा गैंग के सदस्यों ने की है। क्योंकि महिला ने बयान में कहा कि बदमाश नकापोश थे। बदमाशों में एक पगड़ीधारी व्यक्ति था। पुलिस का अंदेशा है कि ये वही गैंग है जिसने आठ नवंबर को अमर टैक्स चौक पर महिला पत्रकार से गाड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला की पहचान माता मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी अर्पणा बहल के रूप में हुई है।

वारदात की कोशिश के पीछे सीरा गैंग पर पुलिस को शक
वकील ने बदमाश को पीटा
एडवोकेट अर्पणा बहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात पति के साथ सेक्टर -8 मार्केट स्थित जिम आई थीं। जैसे ही वह जिम करके बाहर निकलीं और पार्किंग में खड़ी अपनी कार के पास आई तभी एक नकाबपोश बदमाश उनके पास आया। उसने आते ही कनपटी पर पिस्टल लगा दी और कार की चाबी छीनने की कोशिश की। उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को एक जोर का पंच मार नीचे गिरा दिया और शोर मचाया।
महिला के शोर मचाने पर एक राहगीर सरदार समेत उसका पति मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। एडवोकेट अर्पणा ने बताया कि नकाबपोश बदमाश ने पगड़ी पहन रखी थी और उसकी दाढ़ी भी थी। अर्पणा ने बताया कि राहगीर सरदार ने बदमाश का पीछा पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ भागने में सफल रहा। इसके बाद घटना की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी नूपुर बिश्रनोई और सेक्टर-5 थाना प्रभारी अरविंद कांबोज, सेक्टर -7 चौकी प्रभारी मोहन लाल सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने धारा -392 , 511 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि राइडर का हूटर बजने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उन्हें सीरा गैंग पर शक है।

सीरा गैंग ने पुलिस प्रशासन को फिर दी चुनौती
महिला पत्रकार से कार लूट का केस अभी साल्व नहीं हुआ कि सोमवार को गैंग ने एक नई वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन गैंग के सदस्य अपने मनसूबे में सफल नहीं रहे। बता दें कि आठ नवंबर को पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अमर टैक्स चौक के बीच में रात 12 बजे आफिस से घर लौट रही महिला पत्रकार से नकाबपोश बदमाशों ने कार लूट ली थी। पुलिस की ओर से सीरा गैंग पर शक जताया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस महिला पत्रकार से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के किसी भी सदस्यों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस के दावों के एक बार फिर खुली पोल
पंचकूला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की एक बार फिर पोल खुल गई है। पुलिस अधिकारी एक तरफ जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफर लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्य लगातार चुनौती दे रहे हैं। एक माह के भीतर लूट की दूसरी वारदात ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बता दें कि पंचकूला जिले की सुरक्षा 25 पीसीआर और 26 राइडर पर टिकी है। शहर के सभी रोड और मार्केट में पेट्रोलिंग नहीं हो पाती है। इस कारण शहर में आए दिन लूट की घटना हो रही है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से यहां पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस
शहर के अधिकांश चौक और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जहां ये कैमरे नहीं लगे हैं वहां लगाने का कार्य त्रीव गति से चल रहा है। लेकिन वर्तमान में कैमरे वर्किंग में न होने का पूरा फायदा बदमाश उठा रहे हैं। वहीं, बंद सीसीटीवी कैमरों का खामियाजा पुलिस को उठाना पड़ रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज न मिलने के कारण पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है।