फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scotty and bus collision, 1 death, chandigarh crime

स्लिप रोड पर बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scotty and bus collision, 1 death, chandigarh crime
accident - फोटो : Demo Pic
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर से एक स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस तलवाड़ा से वाया सेक्टर-43 बस स्टैंड होकर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली जा रही थी। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर जाम होने के कारण चालक ने बस को स्लिप रोड से निकाल दिया। आगे स्लिप रोड पर जीरकपुर की ओर जा रहे हरजीत सिंह (70)की स्कूटी को बस ने जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरजीत सड़क पर गिर गए और सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गए। लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और हरजीत सिंह को जीएमसीएच-32 लेकर गई। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरजीत सिंह गृह मंत्रालय के एक विभाग से रिटायर्ड थे।
विज्ञापन


मौलीजागरां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया है कि स्लिप रोड पर केवल साइकिल, रिक्शा और दोपहिया वाहनों को ही अनुमति है, लेकिन बस चालक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए बस को स्लिप रोड पर डाल लिया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने बस चालक नंगल निवासी सतीश कुमार के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसे बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed