{"_id":"5e6165858ebc3ec748303659","slug":"scorching-teenager-due-to-electric-shock-in-palsora-chandigarh-news-pkl368727345","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलसोरा में करंट लगने से झुलसी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलसोरा में करंट लगने से झुलसी किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पलसोरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से झुलस गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमएसएच 16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। किशोरी की पहचान पलसोरा निवासी नीमकला (15) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना वीरवार शाम करीब 5.30 बजे की है। पलसोरा स्थित मकान नंबर 217 के बगल से हाईटेंशन की तार गुजरी है। शाम को नीमकला अपनी छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई। किसी तरह उसे करंट से अलग कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रिश्तेदार मनदीप ने बताया कि नीमकला करीब 15 दिन पहले पलसोरा में रहने वाली बहन के घर घूमने आई हुई थी। नीमकला का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है उसके हाथ और पेट झुलस गए हैं। सेक्टर- 39 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।