फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scissors found from Funeral site of corona positive Patient in Barnala of Punjab

परिवार का आरोप : कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद राख में मिली कैंची

Fri, 16 Apr 2021 07:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 07:31 PM IST
सार

दीपक के पेट में संक्रमण था। जिसके चलते उसे बरनाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डॉक्टरों ने दीपक को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिवार के सदस्यों ने दीपक को लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि दीपक का ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिस पर डेढ़-दो लाख रुपये का खर्च होंगे। पारिवारिक सदस्यों ने डॉक्टरों को ऑपरेशन करने को कह दिया।

विज्ञापन
scissors found from Funeral site of corona positive Patient in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक दीपक कुमार का अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी राख में कैंची मिलने का मामला सामने आया है। पारिवारिक सदस्यों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दीपक कुमार के मामा प्रवीण कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को रामबाग में अपने भांजे दीपक की अस्थियां लेने गए थे। जहां अस्थियों में से एक कैंची मिली है।

विज्ञापन


दीपक के पेट में संक्रमण था। जिसके चलते उसे बरनाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डॉक्टरों ने दीपक को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फैसला: चंडीगढ़ में भी लगा वीकेंड लॉकडाउन, किसी के भी बाहर निकलने पर रहेगी पाबंदी, शादियों पर रोक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने दीपक को लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि दीपक का ऑपरेशन करना पड़ेगा, जिस पर डेढ़-दो लाख रुपये का खर्च होंगे। पारिवारिक सदस्यों ने डॉक्टरों को ऑपरेशन करने को कह दिया। ऑपरेशन के बाद दीपक को आईसीयू में रखा गया, जहां दीपक का ब्लड प्रेशर कम होने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने दीपक को कोरोना होने की बात कही।

दीपक के मामा प्रवीण कुमार ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके भांजे को कोरोना था तो उसका ऑपरेशन क्यों किया गया। दीपक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर नए थे, जिनकी लापरवाही के कारण उनके भांजे की जान गई है। लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- रूह कंपा देने वाली वारदात : चाची ने तीन माह की मासूम को जिंदा जमीन में दफनाया, वजह बेहद मामूली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed