{"_id":"64ab14ddbbf75db4c80e6429","slug":"schools-will-remain-closed-today-and-tomorrow-due-to-rain-and-waterlogging-chandigarh-news-c-16-pkl1043-185042-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में भारी बारिश: आज व कल बंद रहेंगे स्कूल, पंजाब विश्वविद्यालय में भी छुट्टी, कॉलेजों में 13 तक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में भारी बारिश: आज व कल बंद रहेंगे स्कूल, पंजाब विश्वविद्यालय में भी छुट्टी, कॉलेजों में 13 तक अवकाश
Mon, 10 Jul 2023 10:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:59 AM IST
सार
चंडीगढ़ के स्कूलों में मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, खरड़ इलाके से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। साथ ही कई रास्ते टूट चुके हैं और पेड़ भी गिरे हैं। कई स्कूलों के भवन भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हीं हालातों को देखकर स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बाढ़ जैसे हालात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सभी स्कूल आज और कल बंद रहेंगे। लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश से खराब हुए मौसम के कारण शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए सोमवार और मंगलवार को छुट्टी निर्धारित की है। उधर, पंजाब विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं पीजी कोर्स में दाखिला आवेदन की तारीख 17 जुलाई तक बढ़ाई। आज सोमवार को आवेदन का आखिरी दिन था। उधर, कॉलेजों में प्रशासन ने 13 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर में रविवार को दिनभर स्कूलों के अगले दिन बंद होने की खबरें चलती रहीं। अध्यापक संघ ने भी विभाग से छुट्टी की मांग की। शिक्षा विभाग ने पहले छुट्टी की सभी खबरों को गलत बताया, फिर देर शाम 7.40 पर छुट्टी की घोषणा कर दी। स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी एडवाइजरी में रविवार को पूरे दिन हुई भारी बारिश और उससे आधारभूत संरचना को पहुंचे नुकसान के चलते बच्चों की सुरक्षा के लिए छु़ट्टी की है। हालांकि स्कूल अपने स्तर पर खुला रहने का निर्णय ले सकते हैं, पर ऐसी स्थित में प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि चंडीगढ़ के स्कूलाें में मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, खरड़ आदि इलाके से भी बच्चे पढ़ने कि लिए पहुंचते हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। साथ ही कई रास्ते टूटे हुए हैं और पेड़ भी गिरे हैं। कई स्कूल भवन भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हीं हालाताें को देखकर स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन