फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools will open for 7th and 8th class from 9 August 2021

7वीं व 8वीं कक्षा के लिए 9 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

Wed, 04 Aug 2021 09:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Schools will open for 7th and 8th class from 9 August 2021
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ केप्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उनकेसलाहकार धर्मपाल ने 9 अगस्त से 7वीं और 8वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने के आदेश जारी किए। हालांकि, परिजनों की मंजूरी के बाद ही बच्चे स्कूल आ सकेंगे।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने शहर के सभी रेस्टोरेंट व खाने-पीने की दुकानों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से रात 10.30 बजे तक खोलने की मंजूरी दे दी है। अभी तक शहर में सभी रेस्टोरेंट व खाने-पीने की दुकानों को सुबह 9 बजे से रात 10.30 बजे तक खोलने की इजाजत थी। प्रशासन के इस फैसले से रेस्टोरेंट मालिक राहत की महसूस करेंगे। हालांकि, रात केकर्फ्यूको अभी जारी रखा गया है। रात 11 से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यूके नियम लागू हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने 7वीं और 8वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भी कम ही स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने शर्त रखी है कि स्कूल सिर्फ वही बच्चे आ सकेंगे, जिनकेपरिजन लिखित में स्कूल आने की मंजूरी देंगे। इस वजह से शहर केस्कूलों में 20 प्रतिशत बच्चे ही पहुंच रहे हैं। मुख्य सेक्टरों में यह संख्या और भी कम है। पेरीफेरी के स्कूलों में ही ज्यादा संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed