फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

बंद हो सकते हैं सुखना के आसपास के स्कूल

Tue, 23 Dec 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

बर्ड फ्लू प्रभावित सुखना के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव दिया। अधिकारियों ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन


इन क्षेत्र में खुले स्कूलों को एहतियातन बंद कर देना चाहिए। हालांकि स्कूलों को बंद करने का अधिकार उपायुक्त के पास है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन


हालांकि यूटी के सरकारी स्कूल में मंगलवार से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कुछ प्राइवेट अब भी खुले हुए हैं। इन स्कूलों के प्रशासन को सोमवार तक बंद करने का आदेश नहीं जारी किया गया था। बर्ड फ्लू प्रभावित एरिया में पड़ने प्रमुख स्कूलों में सेंट कबीर, स्ट्राबेरी, सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने शुरू की डोर टू डोर हेल्‍थ जांच

Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

प्रशासन के हेल्थ विभाग ने सुखना के तीन किलोमीटर के दायरे में डोर टू डोर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान अगर किसी में फ्लू के लक्षण पाए जाएंगे तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से सुखना के आसपास तीन किलोमीटर के एरिया को वर्ड फ्लू इफैक्टिड घोषित करने के बाद शनिवार को लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है।

अभी तक इंसानों में फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। यह कदम सिर्फ एहतियात के तौर पर उठाया जा रहा है।

सुखना का तीन किलोमीटर का दायरा सर्विलांस पर है। लोगों की जांच की जा रही है, जिसमें भी फ्लू जैसे लक्षण मिलेंगे उसे आइसोलेट वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है।

प्रभावित क्षेत्र के लिए गाइडलाइन

Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

  • बर्ड्स, पोल्ट्री फार्म व जंगली पक्षियों से सीधे संपर्क से बचें।
  • आपके घर के आसपास जहां पक्षी बैठते हों उसे न छुएं।
  • पोल्टी फार्म व बर्ड्स मार्केट जाने से बचें।
  • अच्छी तरह से पकाए गए मीट को खाएं।
  • अंडे की जरदी को बहने या छलकने न दें।
  • मीट को कम से कम 30 मिनट तक 70 डिग्री के तापमान पर पकाएं।

इन टिप्स को भी जरूर फोलो करें

Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

  • हाथ को साबुन और साफ पानी अच्छी तरह से धोएं। इससे कीटाणु नहीं फैलेंगे।
  • एल्कोहल बेस्ड हैंडवाश का इस्तेमाल करें।
  • जुकाम-खांसी होने पर मुंह ढक कर रखें। टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें ।
यदि ये लक्षण मिलें तो अधिकारियों से संपर्क करें
  • 100.4 डिग्री फीवर।
  • नाक बह रही हो।
  • गले में खराबी हो।
  • शरीर में दर्द हो
  • बैचेनी हो।
  • डायरिया के लक्षण हो।
  • सांस लेने में दिक्कत हो।
  • सुखना लेक पर बीते दस दिन के भीतर बतखों के संपर्क में आए हो।
(ये एडवाइजरी लेक से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए जारी हुई है। दरअसल वायरस हवा में ट्रेवल करता है, इसलिए प्रशासन एहतियातन यह कदम उठा रहा है।)

तीन किलोमीटर की जद में आते हैं ये एरिया

Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

सेक्टर एक से लेकर सेक्टर 11, किशनगढ़, गोल्फ क्लब, कैंबवाला, नया गांव, आईटी पार्क व सेक्टर 26 का कुछ एरिया।

बतखों को मारने वाले 40 कर्मियों को छुट्टी पर भेजा
सुखना लेक पर बतखों को मारने के लिए चलाए गए आपरेशन में शामिल 40 कर्मियों को दस दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। इन कर्मियों को विशेष तौर पर निर्देश दिया गया है कि वे अपने घर पर ही रहे। लोगों से ज्यादा न मिले। यदि बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत आए तो तुरंत सूचना दें।

डाक्टर लगातार इन लोगों के संपर्क में है। शनिवार को भी उन्हें चेक किया गया और उन्हें वैक्सीन भी दी गई है। डाक्टरों ने बताया है कि आपरेशन में 40 कर्मियों ने हिस्सा लिया था।

इनमें वाइल्ड लाइफ, स्वास्थ्य कर्मी, नगर निगम, सीपीडीओ, एनिमल हसबेंडरी के लोग शामिल थे। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक जो लोग इसमें शामिल थे, उनके लिए खास तौर पर एहतियात बरतनी होगी।

ये है बर्ड फ्लू का पूरा मामला

Schools may be closed Near Sukhna Lake due to Bird Flu

सुखना लेक पर अचानक 25 बतखों की मौत हो गई थी। पहले जालंधर लैब ने मौत की वजह भूख और ठंड बताया था मगर इनमें से भोपाल लैब भेज गए एक सैंपल में एच5एन1 (बर्ड फ्लू) वायरस की पुष्टि हुई। यह रिपोर्ट आने के बाद वीरवार को सुखना लेक पर बची सभी बतखों को मार कर जला दिया गया।
 
स्वास्थ्य कर्मियों में भी हड़कंप

वर्ल्ड फ्लू के नाम से ही जनरल अस्पताल में दहशत है। अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मास्क पहन रखा था। वहीं अस्पताल में मरीजों के साथ  पहुंचे तीमारदार भी आइशोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज के लिए चिंतित दिखे। हॉलाकि वार्ड के अंदर मरीज की जांच के लिए जाने वाले डॉक्टर भी शतर्क थे। सभी एक दूसरे को मास्क पहने की सलाह देते नजर आए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed