कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में सभी स्कूल बंद, होली मिलन के कार्यक्रम भी रद्द, रैली-प्रदर्शन की अनुमति नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि कुछ दिनों से चंडीगढ़ में अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसको लेकर प्रशासन भी काफी चिंतित है। अब 31 मार्च तक चंडीगढ़ के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि तीसरी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा।
आदेश में प्रशासन ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट और खाने के स्थान रात 11 बजे तक बंद करने होंगे। इस दौरान लोग रात 10 बजे तक ही आखिरी ऑर्डर दे पाएंगे। इसके बाद कोई ऑर्डर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने होली मिलन के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। खास बात यह है कि क्लब, होटल और रेस्टोरेंट होली पर कोई भी समारोह का आयोजन नहीं कर सकेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ में कुल 208 कोरोना के मामले सामने आए हैं। शहर में अब 24,667 कुल संक्रमित मामले हो चुके हैं। इनमें से 1,979 सक्रिय मामले हैं। वहीं अभी तक शहर में कुल 363 लोगों की जान जा चुकी है।
All restaurants/eating places will close by 11:00 PM, last order can be taken till 10:00 PM. All public Holi-Milan gatherings will be banned. Clubs, hotels, restaurants etc. will not allow any ceremonial gatherings for Holi: Chandigarh Administration
— ANI (@ANI) March 22, 2021
Chandigarh reports 208 new #COVID19 cases taking the total number of cases to 24,667.
The number of active cases now at 1,979 and death toll stands at 363: Health Department, Chandigarh pic.twitter.com/nNckV287bv — ANI (@ANI) March 22, 2021
इन कार्यक्रमों पर लगा प्रतिबंधThe State Museums, Libraries, Auditoriums, Theatres etc. run by Chandigarh Administration will remain closed till further orders. All eating places, restaurants, hotels including food joints in various Malls will run only with 50% capacity: Chandigarh Administration
— ANI (@ANI) March 22, 2021
- होली मिलन के सभी कार्यक्रम रद्द
- होटलों को आदेश, नहीं करेंगे समारोह का आयोजन
- पुस्तकालय बंद
- सभागार और थियेटर व म्यूजियम भी बंद
- मेला, प्रदर्शनी की अनुमति नहीं
- राजनीतिक रैली, प्रदर्शन और भीड़ पर रोक
- फ्रंटलाइन वर्करों से टीकाकरण करवाने की अपील
- 10 बजे के बाद खाना नहीं कर सकेंगे ऑर्डर
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संचालित राजकीय संग्रहालय, पुस्तकालय, सभागार, थियेटर अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सभी खाने की जगह, रेस्तरां और विभिन्न मॉल स्थित खाने के स्थान 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे। - चंडीगढ़ प्रशासन।