फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School student dies due to tractor-trolley hit

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूली छात्र की मौत, साइकिल सवार घायल

Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
School student dies due to tractor-trolley hit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शहर के शिव चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बेरी कस्बे के सबसे व्यस्त इलाके शिव चौक पर उस समय हुआ, जब छात्र घर से तैयार होकर सुबह स्कूल के लिए निकला था। 

विज्ञापन


मृतक बेरी के ही एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। वहीं घायल हुए साइकिल सवार को बेरी के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरी के शिव चौक पर दूबलधन निवासी हर्षित पुत्र मेहर सिंह शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पैदल स्कूल में जा रहा था। अभी वह शिव चौक पर पहुंचा कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर एक अन्य साइकिल सवार वेदराम व उसे  टक्कर मार दी। ट्राली छात्र के ऊपर से गुजर गई। जबकि दूसरे साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दूर फेंक दिया। छात्र हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल वेदराम को बेरी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। छात्र के आई कार्ड से घर का नंबर लेकर परिजनों को सूचना दी गई।

दो बहनों का इकलौता भाई था हर्षित 
स्कूल जाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मौत का शिकार हुआ 12 वर्षीय छात्र हर्षित गांव दूबलधन का रहने वाला था। हर्षित आठवीं कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं हादसे में घायल वेदराम बेरी कस्बे में पिछले लंबे समय से गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। वेदराम ने बताया कि हादसे का शिकार होने से एकदम पहले ही वह अपनी साइकिल में हवा भरवाकर दो कदम ही चला था कि पीछे से तेज रफ्तार टैक्ट्रर-ट्राली ने टक्कर मार दी। 


शिव चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया और मृतक छात्र के पिता के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। 
-प्रीतम सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी बेरी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed