{"_id":"64e275dab53111ee5d015944","slug":"school-national-games-chandigarh-did-not-host-a-single-game-chandigarh-news-c-16-pkl1043-218810-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल नेशनल गेम्स : चंडीगढ़ को नहीं मिली एक भी खेल की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल नेशनल गेम्स : चंडीगढ़ को नहीं मिली एक भी खेल की मेजबानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल नेशनल गेम्स 2023-24 के लिए यूटी खेल विभाग को एक भी खेल की मेजबानी नहीं मिली है। खेलों का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से करवाया जाता है। एसजीएफआई की बैठक दिल्ली में 14 व 15 जुलाई को हुई थी। इसमें पूरे देश से खेलों से संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया था। वर्ष 2023-24 के लिए कुल 29 खेलों को शामिल किया गया है। छतीसगढ़ को सबसे अधिक खेलों की मेजबानी मिली है। चंडीगढ़ को आखिरी बार 2018 में स्क्वैश की मेजबानी मिली थी। इसमें अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में हिस्सा लेने के लेने के लिए 300 खिलाड़ियों के साथ कोच और प्रबंधक भी यहां पहुंचे थे। शिक्षा विभाग की तरफ से इंटर स्कूल गेम्स में उन्हीं खेलों को शामिल किया गया है जिनके खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से छात्रवृत्ति तथा ग्रेडेशन मिलती हैं। खेल विभाग की तरफ से 29 खेलों के खिलाड़ियों को ये सुविधाएं मिलती हैं।
2018 तक हर वर्ष मिलती रही है मेजबानी
वर्ष 2018 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हर वर्ष चंडीगढ़ को स्कूल नेशनल गेम्स में किसी न किसी खेल की मेजबानी मिलती रही है। इसमें कई टीमों के खिलाड़ियों के साथ उनके कोच और ऑफिशियल भी पहुंचते थे। खेल विभाग को जिन खेलों की मेजबानी मिली थी उन्हें सफलतापूर्वक कराया गया। वहीं कोविड-19 के चलते इन खेलों को नहीं कराया जा सका था।