फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   School fees waived till lock down: Chabra

लॉकडाउन रहने तक स्कूल फीस माफ हो : छाबड़ा

Thu, 09 Apr 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
School fees waived till lock down: Chabra
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने लॉक डाउन रहने तक स्कूलों की फीस माफ करने की मांग की है। प्रदीप छाबड़ा ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा से फीस माफ करने की आग्रह किया है।
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा ने आग्रह करते हुए कहा कि कर्फ्यू के कारण नौकरी, रोजगार व बिजनेस ठप हो चुका है। लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लॉक डाउन के खुलते ही बच्चों का नया सेशन शुरू होने के कारण परिजनों पर स्कूल की एडमिशन व मासिक फीस का भार पड़ेगा।
विज्ञापन

इसलिए जब तक लॉक डाउन हो तब तक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते बच्चों की मासिक फीस( टयूशन फीस, बस, ऑटो व रिक्शा फीस) बिल्कुल माफ कर देनी चाहिए। तांकि इस मुश्किल के समय मे प्रशासन की ओर उनकी मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज की कमाई पर निर्भर लोगों की आर्थिक मदद करे प्रशासन
प्रदीप छाबड़ा ने अन्य मांग रखते हुए कहा कि हजारों वेंडर, ऑटो रिक्शा चालक व रिक्शा चालक रोज दिहाड़ी कमा कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन कर्फ्यू के कारण इनके कमाने के सारे साधन बिल्कुल बंद हो चुके हैं। उधार मांग कर खाने व अन्य खर्च पूरा कर रहे हैं। इसे देख प्रशासन को इनके लिए एक आर्थिक (नकदी) मदद करनी चाहिए। प्रशासन तत्काल इन दोनों मुख्य मुद्दों को संज्ञान लेते हुए सकारात्मक निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed