स्कूल बंद मामलाः इस अफसर ने ली जिम्मेदारी, मोदी को देंगे जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी दौरे को लेकर स्कूल बंद करने का ऐलान करने वाला मिल गया है। इस अफसर ने फैसले की पूरी जिम्मेदारी ली है। ये हैं यूटी के एडवाइजर विजय कुमार देव।
एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के समय स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला हमारा था। उसकी जिम्मेदारी भी हमारी है। प्रशासन ने पूरे मसले पर अपना जवाब तैयार कर लिया है। अगले एक-दो दिनों में जवाब केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
एडवाइजर ने कहा कि पीएम विजिट से पहले प्रशासन और पुलिस से जुड़ेअधिकारियों के बीच कई मीटिंग हुई। जिसमें सभी पहलुओं पर बार-बार चर्चा हुई। मीटिंग में अधिकारियों की सहमति केबाद ही स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला लिया गया। उसके बाद अधिकारिक तौर पर आदेश जारी किया गया।
छुट्टी के पीछे प्रशासन का तर्क
देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब और हरियाणा केमुख्यमंत्री भी शहर में पहुंच रहे थे। इसकेअलावा कई मंत्री, एमपी, एमएलए और वीआईपी भी आ रहे थे। उनकी सुरक्षा और शहरवासियों को परेशानी से बचाने केलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया। शहर की भलाई के लिए ही प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था।
श्मशान घाट नहीं किया गया था बंद
एडवाइजर ने कहा कि ऐसा कभी होता है किसी वीआईपी के विजिट के दौरान श्मशान घाट को बंद करना पड़े। प्रशासन ने किसी भी श्मशान घाट को बंद करने काकोई आदेश जारी नहीं किया था। सुरक्षा व्यवस्था केकारण श्मशान घाट केआस-पास सुरक्षाकर्मी जरूर तैनात किए गए थे।
दो दिनों से मीटिंग का दौर
पीएमओ और एमएचए द्वारा जवाब मांगे जाने केबाद से मीटिंग का दौर चल रहा है। शनिवार को इस मसले पर कई मीटिंग हुई। गवर्नर हाउस भी इस पर चर्चा हुई। पीएम मोदी केजाने केबाद से प्रशासन में इसी मुद्दे पर सब ओर चर्चाएं हैं। सभी की निगाहें प्रशासन केजवाब पर लगी हुई हैं।