{"_id":"61d9f7d0106b966e4d3ea7f3","slug":"school-closed-due-to-corona-teachers-will-take-online-classes-only-after-coming-to-school-chandigarh-news-pkl438722682","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते स्कूल बंद, शिक्षक स्कूल आकर ही लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते स्कूल बंद, शिक्षक स्कूल आकर ही लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन शिक्षक स्कूल आकर ही विद्यार्थियों की लाइव ऑनलाइन कक्षाएं लेेंगे। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक सोमवार से स्कूल आएंगे। हालांकि शिक्षकों ने इस पर विरोध जताया है। यूटी कैडर एजुकेशनल यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि बढ़ते हुए कोरोना केसों को देखते हुए स्कूल में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाया जाना चाहिए।
यूनियन ने मांग उठाई कि शिक्षा विभाग शिक्षकों के लिए भी आदेश जारी करे कि ऑनलाइन पढ़ाई करवाए जाए। सभी स्टाफ को एक साथ स्कूल में बुलाना बीमारी के माहौल में शिक्षकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। जब तक कोरोना पर काबू नहीं पा लिया जाता, तब तक 50 प्रतिशत स्टाफ को ही स्कूल में बुलाना चाहिए। हालांकि शिक्षकों ने प्रशासक के सलाहकार के लिखित निर्देशों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है कि स्कूल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे और सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे। आदेशों में इस बात का जिक्र नहीं है कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सभी शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना है।
डीईओ ने व्हाट्सएप पर भेजा स्कूल समय
जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में सरकारी स्कूलों के सभी स्कूल प्रमुखों को सोमवार से शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए स्कूल खुलने का संदेश भेजा गया। इसमें स्कूल आने का समय सुबह सवा आठ से दोपहर सवा दो बजे तक रहेगा। शिक्षकगण स्कूल की कक्षाओं से विद्यार्थियों की लाइव ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। स्कूल प्रमुख इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि कोरोना दिशानिर्देशों का परिसर में सख्ती से पालन किया जाए।