फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus issue raise in road safty meeting at chandigarh

रोड सेफ्टी मीटिंग में पहली बार उठा स्कूल बस का मुद्दा

Tue, 16 Feb 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 16 Feb 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
school bus issue raise in road safty meeting at chandigarh

फरवरी के आखिर तक शहर में ई-रिक्शा के लिए नई पॉलिसी बन जाएगी। प्रशासन ई-रिक्शा के लिए नियम-कायदे और रूट भी तय करेगा। उसके बाद ई-रिक्शा अपनी मनमर्जी से नहीं चल सकेंगे। सोमवार को हुई रोड सेफ्टी की मीटिंग में ई-रिक्शा पॉलिसी समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


परिवहन सचिव विक्रम देव दत्त ने मीटिंग की अध्यक्षता की। हालांकि एडवाइजर विजय कुमार देव को मीटिंग की अध्यक्षता करनी थी, लेकिन वह शहर से बाहर थे और पहले भी उनके बाहर होने के कारण मीटिंग को टाल दिया था, जिस कारण सोमवार को उनकी अनुपस्थिति में ही मीटिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन


मीटिंग के एजेंडे में पहली बार स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा का मामला भी शामिल किया गया, जिसमें स्कूल बसों केमामले में बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग बसों की नियमित जांच-पड़ताल कर रहा है। बसों में सीसीटीवी, लेडी अटेंडेंट, स्टाफ की पुलिस जांच और बस के पूरे दस्तावेज संबंधी जांच नियमित जारी रखने पर सहमति बनीं। पिछले दिनों प्रशासन ने स्कूल बसों में सीसीटीवी और जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया था। इसकेबाद भी कुछ स्कूल मनमानी कर रहे हैं।


ट्रैफिक से जुड़े 13 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर भी मीटिंग में चर्चा हुई। शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए तरीके खोजे जाएंगे। इसकेअलावा कार फ्री डे और सम-विषम फॉर्मूले की तैयारियों पर भी अधिकारियों ने बातचीत की। सीटीयू को बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए किन चीजों पर काम करना है। यह भी अधिकारियों ने सुझाया। इस मीटिंग में परिवहन, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed