{"_id":"5d32f9188ebc3e6cb90891b3","slug":"school-bus-crushed-three-year-old-student-at-yamunanagar-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगरः साढ़े तीन साल के मासूम को उसी की स्कूल बस ने रौंदा, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगरः साढ़े तीन साल के मासूम को उसी की स्कूल बस ने रौंदा, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा
Sat, 20 Jul 2019 04:56 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस ने बच्चे को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यमुनानगर में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को उसी की स्कूल बस ने रौंद दिया। छात्र ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा। मृतक बच्चे की पहचान गांव गुंदियाना निवासी दीदार सिंह के बेटे विरेन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पौने आठ बजे वह घर से कुछ कदम दूरी पर सड़क पर बस के इंतजार में खड़ा था।
बस आई तो वह चढ़ने लगा। अभी वह ठीक से संभल भी नहीं पाया था कि परिचालक के कहने पर चालक ने बस चला दी। इससे विरेन सड़क पर आ गिरा और बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। लोगों ने शोर मचाया, तब चालक ने बस रोकी। लेकिन मासूम विरेन लहूलुहान सड़क पर तड़प रहा था। लोगों ने उसे तुरंत उठाया और सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए।
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर चालक सुखचैन और परिचालक ऋषिपाल के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।