फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   school bus accident in firozpur, 2 child killed

बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी स्कूल वैन, 2 मासूमों की मौत

Fri, 11 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद,फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद,फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 11 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
school bus accident in firozpur, 2 child killed
स्कूल बस हादसा - फोटो : amar ujala

पजाब के जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव अमीर खास के पास शुक्रवार दोपहर एक स्कूल वैन अपने आगे जा रही बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 28 बच्चे जख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भरती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, स्कूल स्टाफ सदस्य और बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की वैन का चालक रमेश चंद्र तीस बच्चों को लेकर विभिन्न गांवों में छोड़ने जा रहा था। सवा दो बजे वैन गांव अमीर खास के पास पहुंची कि पीछे से आ रही एक बाइक उसे ओवर टेक कर आगे निकल गई। जब बाइक सवार ने देखा कि आगे पुलिस का नाका लगा है तो उसने एकदम बाइक को मोड़ पीछे की तरफ भागने का प्रयास किया। वैन बिल्कुल बाइक के पीछे थी। वैन चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाई जिससे वैन पलट गई।
विज्ञापन


इससे वैन में सवार सवा तीन साल का रिहान पुत्र विश्वदीप सिंह और वर्तिका पुत्री अमनदीप सिंह वासी गांव खैरेके उताड़ वैन से बाहर निकल कर गिर गए और वैन उनके ऊपर गिर गई। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक समेत 28 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वैन पलटते ही चीख-पुकार मच गई। पास में ही पुलिस का नाका लगा था। पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस थाना अमीर खास के एसएचओ जगजीश लाल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। स्थानीय नायब तहसीलदार गुरसेवक सिंह भुल्लर भी राजकीय अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वाले थे चाचा-ताया के बच्चे
लोगों ने बताया कि रिहान और वर्तिका चाचा-ताया के बच्चे थे। रिहान का दाखिले के बाद स्कूल में शुक्रवार को पहला दिन था। रिहान एलकेजी का छात्र था। वहीं वर्तिका दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद गांव खैरेके उताड़ में शोक की लहर दौड़ गई।

घायल हुए बच्चे
सुमित कुमार पुत्र राकेश कुमार वासी गांव पीर मुहम्मद, सनवीर सिंह पुत्र बिशंबर सिंह, अशविंदर कौर पुत्र बिशंबर सिंह वासी बिल्लीमार, शाइना पुत्री प्रेम प्रकाश वासी खेरेके, आशीष कंबोज पुत्र प्रेम प्रकाश वासी खेरेके, सुखमन सिंह पुत्र मंगत सिंह वासी रुकना कासिम, कशिश कौर पुत्री सतनाम सिंह वासी काशमके और गुरकीरत कौर पुत्री टोनी कुमार वासी खेरे समेत 28 बच्चे जख्मी हुए हैं।


मृतकों के परिजनों को सरकार देगी मुआवजा : बादल
जलालाबाद में हुए सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दुख जताया है। डीसी फाजिल्का ईशा कालिया ने बताया कि मुख्यमंत्री दफ्तर को इस संबंधी रिपोर्ट भेज दी है और मुख्यमंत्री की ओर से मृतक बच्चों के वारिसों को मुआवजा पंजाब सरकार देगी। जख्मी बच्चों का भी मुफ्त में इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed